Iphone 6 की दीवानगी: फोन खरीदने के लिए गर्लफ्रेंड को किराए पर दे रहा है स्‍टूडेंट

शंघाई। एप्‍पल आईफोन को लेकर लोगों की दीवानगी की खबर अकसर सामने आती रहती है। कभी कोई अपनी किडनी बेच देता है तो कोई अंगदान कर आईफोन खरीदता है। मगर इस बार जो खबर सामने आई है वो हैरान करने वाली है। चीन के एक छात्र को आईफोन के लिए दिवानगी इसकदर चढ़ गई कि उसने अपनी गर्लफ्रेंड को किराए पर देने का फैसला कर लिया। मामला चीन के शंघाई शहर के शोंगझियांग यूनिवर्सिटी का है।

Chinese student 'rents out' girlfriend to pay for iPhone 6, but 'conditions apply'

यहां के एक छात्र ने आईफोन 6 खरीदने के लिए अपनी गर्लफ्रेंड को किराए पर देने की बात कही है। इसके लिए उसने सोशल मीडिया पर विज्ञापन भी दिया। इतना ही नहीं, वो छात्र कॉलेज कैंपस में प्लाकार्ड भी लेकर इसका विज्ञापन कर रहा है।

इस विज्ञापन पर छात्र ने घंटे, दिन और महीने के हिराब से रेट लिख रखा है। मसलन एक घंटे के लिए 10 चीनी येन, एक दिन के लिए 50 चीनी येन और एक महीने के लिए 500 चीनी येन। उल्‍लेखनीय है कि चीन में इस तरह का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले एक स्कूली छात्र ने आईफोन के लिए अपनी किडनी बेच दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+