Watch: बीजिंग ओलंपिक पर Live कर रहा था डच रिपोर्टर, चीनी सुरक्षा अधिकारियों ने देखिए कैसे रोका
चीन में बोलने की आजादी या अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता जैसी कोई चीज नहीं होती है और ना ही चीन में किसी के लिए कम्युनिस्ट पार्टी को लेकर कुछ भी बोलने की आजादी होती है।
बीजिंग, फरवरी 06: चीन में बोलने की आजादी या अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता जैसी कोई चीज नहीं होती है और ना ही चीन में किसी के लिए कम्युनिस्ट पार्टी को लेकर कुछ भी बोलने की आजादी होती है, लेकिन इस वक्त बीजिंग में ओलंपिक खेलों का आयोजन किया गया है और ओलंपिक खेलों को कवर करने के लिए दुनियाभर के पत्रकार बीजिंग पहुंचे हैं और चीन के सुरक्षा अधिकारी लगातार पत्रकारों के पीछे पड़े हुए हैं, कि कौन क्या बोल रहा है। ऐसा ही एक वाकया तब पेश आया है, जब एक रिपोर्टर ओलंपिक खेलों को लेकर लाइव कर रहा था और तभी वहां पर कम्युनिस्ट पार्टी के सुरक्षा अधिकारी पहुंच गये और रिपोर्टर को लाइव करने से रोक दिया।

शुक्रवार से शुरू हुआ है बीजिंग ओलंपिक
शुक्रवार को बीजिंग में सख्त कोविड-19 प्रोटोकॉल के बीच शीतकालीन ओलंपिक 2022 की शुरुआत हुई है। लेकिन, नीदरलैंड के एक पत्रकार को चीनी सुरक्षा अधिकारियों ने लाइव करने से रोक दिया और रिपोर्टर को पकड़कर दूर ले जाने लगे। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद लोगों का आक्रोश फैल गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, चीन के सुरक्षा अधिकारी लाइव शो के दौरान रिपोर्टर को लाइव रिपोर्ट करने से रोक रहे हैं।

नीदरलैंड के रिपोर्टर को रोका
चीनी अधिकारियों ने नीदरलैंड के रिपोर्टर Sjoerd den Daas को लाइव रिपोर्टिंग के दौरान रोक दिया और उन्हें अपने साथ पकड़कर ले गये। रिपोर्टर Sjoerd den Daas, NOS न्यूज चैनल के लिए बीजिंग ओलंपिक खेलों की रिपोर्टिंग कर रहे थे और इसी दौरान चीन का एक अधिकारी बीच में आ जाता है और उन्हें रिपोर्टिंग करने से रोकने लगता है। इस दौरान डच रिपोर्टर को बार बार रिपोर्टिंग करने की कोशिश करते हुए देखा जा रहा है, लेकिन चीनी अधिकारी रिपोर्टर को पकड़कर दूर ले जाते हुए दिख रहे हैं।
अधिकारी के रवैये से एंकर हैरान
चीनी अधिकारी के इस बर्ताव को देख स्टूडियो में एंकर हैरान थी, वहीं घटना की लाइव रिपोर्टिंग भी चल रही थी। लेकिन, जब चीनी अधिकारी रिपोर्टर को दूर लेकर चले गये, तो फिर एंकर ने भी खबर से ब्रेक ले लिया और फिर लाइव रिपोर्टिंग बंद हो गया। घटना का फुटेज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो गया, जिसमें लोग चीन द्वारा स्वतंत्र और विदेशी प्रेस के काम में व्यवधान डालने के लिए चीन की आलोचना कर रहे हैं।

बाद में रिपोर्टर को छोड़ा
वहीं, डच समाचार आउटलेट ने बाद में दर्शकों को बताया कि, कुछ देर के बाद चीनी अधिकारियों ने रिपोर्टर को रिहा कर दिया। नीदरलैंड के रिपोर्टर ने बताया कि, रिपोर्टर पूरी तरह से ठीक है और वो कुछ देर के बाद फिर से ऑनएयर हो गया। आपको बता दें कि, वामपंथियों द्वारा शासित चीन में दुर्भाग्य से पत्रकारों का उत्पीड़न आम बात बन चुकी है और ज्यादातर विदेशी न्यूज एजेंसियों ने अपना दफ्तर चीन से हटा लिया है। हालांकि, डच न्यूज चैनल ने अभी तक ये नहीं बताया है कि, चीनी अधिकारियों ने रिपोर्टर को लाइव करने से क्यों रोका।
चैनल ने की आलोचना
NOS के प्रधान संपादक मार्सेल गेलौफ ने अल्गेमीन डगब्लैड को बताया कि, ''यह घटना इस बात का "दर्दनाक चित्रण" है कि चीन पत्रकारों के साथ कैसा व्यवहार करता है। " उन्होंने कहा कि, चीन में एक पत्रकार के लिए लाइव रिपोर्टिंग करना काफी मुश्किल है और चीन में एक पत्रकार के लिए पत्रकारिता करना काफी मुश्किल काम है। उन्होंने कहा कि, 'चीन में सरकार को प्रेस की स्वतंत्रता खत्म करने की प्रवृति है और यह कोरोना का बहाना बनाकर चीन ने प्रेस की स्वतंत्रता को और भी खत्म कर दिया है।

काफी सख्त कोविड गाइडलाइंस
चीन में बीजिंग ओलंपिक को देखते हुए काफी ज्यादा सख्त गाइडलाइंस बनाए गये हैं और सिर्फ खिलाड़ी ही नहीं, बल्कि दुनियाभर से आए पत्रकारों के लिए भी काफी सख्त नियम हैं और पत्रकारों के लिए कोरोना नियमों को मानना जरूरी है। विदेश से आए पत्रकारों का भी लगातार आरटी-पीसीआर परीक्षण किए जा रहे हैं और दूसरे नियमों का भी पालन पत्रकारों से करवाया जा रहा है।
-
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त












Click it and Unblock the Notifications