चीनी रॉकेट तियानलोंग-3 लॉन्चिंग के कुछ देर बाद ही क्रैश, डर के मारे जान बचाकर भागते दिखे लोग
Chinese Rocket Tianlong-3 Crash: पड़ोसी देश चीन को रविवार को उस वक्त बड़ा झटका लगा, जब लॉन्चिंग के बाद तुरंत बाद रॉकेट क्रैश हो गया। चीन ने तियानलोंग-3 रॉकेट लॉन्च किया, लेकिन कुछ ही दूरी की उड़ान भरने के बाद उसमें बड़ा धमाका हो गया।
बीजिंग तियानबिंग टेक्नोलॉजी कंपनी ने रविवार को जानकारी देते हुए कहा कि प्रारंभिक जांच के मुताबिक तियानलोंग-3 रॉकेट पहले फेज में ही लॉन्च पैड से अलग होकर हवा में ही विस्फोट हो गया। इस दौरान किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

बीजिंग तियानबिंग, जिसे स्पेस पायनियर कंपनी के नाम से भी जाना जाता है, उसने अपने बयान में कहा कि रॉकेट तियानलोंग-3 रविवार को ग्राउंड टेस्ट के दौरान लॉन्च होने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह रॉकेट मध्य चीन के गोंगयी शहर के एक पहाड़ी इलाके में क्रैश हुआ।
Recommended Video
कमर्शियल रॉकेट सेक्टर की अग्रणी कंपनी स्पेस पायनियर, तरल प्रणोदक (Liquid propellants) रॉकेट बनाने में माहिर है। स्पेस पायनियर ने एक बयान में बताया कि रॉकेट बॉडी और परीक्षण प्लेटफॉर्म के बीच कनेक्शन विफल हो गया, जिससे पहले चरण का रॉकेट लॉन्च पैड से अलग हो गया।
रॉकेट से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें रॉकेट का एक बड़ा हिस्सा गिरता दिखाई दे रहा है।
कंपनी ने बताया कि रॉकेट बॉडी और टेस्ट बेंच के बीच संबंध में ये एक बड़ी विफलता थी। रॉकेट के ऑनबोर्ड कंप्यूटर ने स्वचालित रूप से इंजन बंद होने के कारण राकेट 1.5 किलोमीटर (0.9 मील) दूर दक्षिण-पश्चिम में में गहरे पहाड़ों में गिर गया। रॉकेट की बॉडी पहाड़ पर गिर गई और वो पूरा तरह से बिखर गया।
कंपनी के बयान के अनुसार दुर्घटना के बाद कोई हताहत नहीं हुआ, क्योंकि रॉकेट परीक्षण से पहले क्षेत्र में लोगों को निकाला गया था। बता दें कि अप्रैल 2023 में स्पेस पायनियर ने अपने तियानलोंग-2 रॉकेट को सफलतापूर्वक लॉन्च किया, जो कि CNN के अनुसार कक्षा में एक तरल वाहक रॉकेट भेजने वाला चीन का पहला वाणिज्यिक लॉन्च ऑपरेटर बना था।












Click it and Unblock the Notifications