नियमों को तोड़कर फिर से चीन के राष्ट्रपति बनने के ख्वाहिशमंद शी जिनपिंग!
बीजिंग। चीन में अगले वर्ष चुनाव होने वाले हैं और अमेरिकी मीडिया के मुताबिक राष्ट्रपति जिनपिंग फिर से राष्ट्रपति बनना चाहते हैं। अमेरिकी न्यूजपेपर न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक जिनपिंग इसके लिए पार्टी के नियमों को भी ताक पर रख सकते हैं।

अपना कार्यकाल बढ़ाने की कोशिशों में जिनपिंग
चीन में वर्ष 2007 में सत्ताधारी कम्युनिस्ट पार्टी की मीटिंग होने वाली है। माना जा रहा है कि इस मीटिंग में जिनपिंग अगले राष्ट्रपति के नाम पर कोई फैसला फिलहाल नहीं लेना चाहते हैं।
जिनपिंग फैसला लेने में देरी कर सकते हैं और इसलिए माना जा रहा है कि जिनपिंग अपने कार्यकाल को बढ़ाने की कोशिशों में लगे हुए हैं।
टाइम लेना चाहते हैं जिनपिंग
न्यूयॉर्क टाइम्स ने चीन के कुछ राजनीतिज्ञ विशेषज्ञों के हवाले से लिखा है कि जिनपिंग शायद इसलिए अपने उत्तराधिकारी की तलाश में देरी करना चाहते हैं ताकि उन्हें थोड़ा और टाइम मिल सके।
इस वजह से उत्तराधिकारी की तलाश इन वेटिंग होगी और ऐसे में अगले राष्ट्रपति पर फैसला टल जाएगा।
क्या होगा पीएम का
नए उत्तराधिकारी के नाम पर फैसला वर्ष 2017 से पहले आने की कोई संभावना नहीं है और 200 सदस्यों की एक मीटिंग होने वाली है। माना जा रहा है कि जिनपिंग नियम तोड़कर राष्ट्रपति पद का दूसरा कार्यकाल आगे बढ़ा सकते हैं।
वहीं जिनपिंग के रवैये से चीन के राष्ट्रपति ली कियांग के भविष्य पर भी सवाल हैं क्योंकि कई लोग मान रहे थे कि जिनपिंग के बाद उन्हें राष्ट्रपति पद की जिम्मेदारी मिल सकती है।












Click it and Unblock the Notifications