Chinese Police ChatGPT के गलत इस्तेमाल पर सख्त, ट्रेन दुर्घटना की फेक न्यूज फैलाने के आरोप में चीनी अरेस्ट
चीनी पुलिस ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) या एआई बॉट चैटजीपीटी का उपयोग करके एक फर्जी समाचार लेख प्रसारित करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

Chinese Police ChatGPT के गलत इस्तेमाल पर सख्त है। चैटजीपीटी का इस्तेमाल कर फर्जी ट्रेन दुर्घटना की खबर फैलाने के आरोप में चीनी व्यक्ति गिरफ्तार हुआ है। फेक न्यूज में दावा किया गया था कि 25 अप्रैल को एक स्थानीय ट्रेन दुर्घटना में नौ लोगों की मौत हो गई थी।
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, पश्चिमोत्तर चीन के गांसु में पुलिस ने रविवार को एक बयान में कहा कि एक संदिग्ध जिसका सरनेम हांग है, इसे आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) तकनीक का उपयोग करके झूठी जानकारी गढ़ने के लिए हिरासत में लिया गया।
साइबर सुरक्षा अधिकारियों ने पाया कि यह लेख बैजियाहाओ (Baijiahao) पर 20 से अधिक खातों पर प्रकाशित किया गया। ये चाइनीज सर्च इंजन दिग्गज Baidu द्वारा संचालित एक ब्लॉग-स्टाइल मंच है।
गिरफ्तारी देश में जनवरी में "डीपफेक" (deepfake) तकनीक के उपयोग को विनियमित करने के प्रावधानों को लागू करने के बाद हुई है। इंटरनेट सूचना सेवा (ISP) के लिए डीप सिंथेसिस पर प्रशासनिक प्रावधान शीर्षक वाले प्रावधान, डीप सिंथेसिस को तकनीकों के उपयोग की तरह परिभाषित करते हैं।
इसमें टेक्स्ट, इमेज, ऑडियो और वीडियो बनाने और वर्चुअल हालात दिखाने के लिए डीप लर्निंग और ऑगमेंटेड रियलिटी शामिल है। पुलिस ने संदिग्ध हांग को उसके स्वामित्व वाली एक कंपनी के लेख की उत्पत्ति का पता लगाने के बाद गिरफ्तार किया।
पुलिस ने दक्षिणी चीन के ग्वांगडोंग प्रांत में उसे पकड़ने के बाद उसके घर और कंप्यूटर की भी तलाशी ली थी। पुलिस के अनुसार, हांग ने कबूल किया कि उसने बैजियाहो के डुप्लीकेशन चेक फंक्शन को दरकिनार कर कहानी को अपने द्वारा हासिल किए गए कई खातों पर प्रकाशित किया।
एक ही नकली कहानी के विभिन्न संस्करणों का निर्माण करने के लिए, उसके पास चीन में पिछले 10 वर्षों से चल रही कहानियों के इनपुट थे। उन्हें अपने सोशल मीडिया खातों पर अपलोड कर दिया।
हांग पर "झगड़ा करने और परेशानी भड़काने" (picking quarrels and provoking trouble) का आरोप लगाया जाएगा। इसमें अधिकतम पांच साल की सजा हो सकती है।
समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार ट्रेन दुर्घटना से जुड़ी एक फर्जी खबर बनाने में चैटजीपीटी का कथित इस्तेमाल करने के दोषी जिन्हें विशेष रूप से गंभीर अपराध माना जाता है, अपराधियों को 10 साल की जेल हो सकती है। अतिरिक्त दंड भी दिया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications