कारनामा! इंजीनियरों ने 19 दिन में बना दी 57 मंजिला इमारत

नयी दिल्ली। आपने शहरों में बड़ी-बड़ी इमारतें देखी होगी। ये इमारत गगनचुंबी होती है। कई सालों और महीनों की मेहनत के बाद इन इमारतों को खड़ा किया जाता है, लेकिन अगर हम कहें कुछ इंजीनियरों में 57 मंजिला इमारत महज 19 दिनों में तैयार कर दी तो क्या आप मानेंगे। शायद नहीं, लेकिन ये सच है।

building

ये कारनामा कर दिखाया है चीन के इंजीनियरों ने। चीन के इंजीनियरों ने हुनान प्रांत में प्रीफैब कंस्ट्रक्शन कंपनी के लिए 57 मंजिला गगनचुंबी इमारत को महज 19 दिन में खड़ा कर दिया है। इंजीनियरों की दि रात की मेहनत का नतीजा है कि बिल्डिंग तय समय से पहले बन गई। चांगशा में बनी इस बिल्डिंग की तय वक्त से पहले खड़ा करने के लिए इंजीनियरों ने रोजाना इसके तीन मंजिलों को तैयार किया।

आपको बता दें कि इस बिल्डिंग में 800 अपार्टमेंट होंगे। इसे इमारत को बनाने के लिए 15 हजार से ज्यादा ट्रकों में सामान मंगाया गया। इसमें क्वाड्रापल थिक ग्लास का उपयोग किया गया है। यह इमारत पर्यावरण के मानकों पर खरी है। हलांकि ये चीन के इंजीनियरों का कोई पहला रिकॉर्ड नहीं है। इससे पहले भी चांगशा में ही इंजीनियरों ने 30 मंजिला इमारत 15 दिनों में तैयार की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+