पाकिस्तानी आतंकियों से घबराया चीन, अपने नागरिकों को किया अलर्ट
नई दिल्ली। पाकिस्तान और चीन एक दूसरे के अच्छे दोस्त माने जाते हैं। चीन हमेशा से पाकिस्तान का हितैषी रहा है। वैश्विक स्तर पर भी दोनों की दोस्ती दिखती रही है। चीन ने पाकिस्तान में भारी भरकम निवेश किया है। लेकिन चीन को भी पाकिस्तान के आतंकियों से डर लगने लगा है।

चीन ने पाकिस्तान में रह रहे अपने नागरिकों और निवेशकों को आतंकतियों से सावधान रहने को कहा है। चीन ने पाकिस्तान में रह रहे अपने नागरिकों और निवेशकों को आतंकी हमलों से अलर्ट किया है। पाकिस्तान के इस्लामाबाद स्थित चीनी दूतावास ने अपनी वेबसाइट के जरिए अपने नागरिकों को अलर्ट करते हुए कहा है कि चीनी नागरिकों और चीनी संगठनों पर आतंकी हमले हो सकते हैं।
चीनी दूतावास ने चीनी नागरिकों को पाकिस्तान पुलिस और सेना के साथ सहयोग करने को कहा है, ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके। वहीं चीन के इस अलर्ट पर पाकिस्तान की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। ये अलर्ट अप ने आप में चौंकाने वाला है, क्योंकि चीन पाकिस्तान में बड़े इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रॉजेक्ट में निवेश कर रहा है। ऐसे में अपने नागरिकों की सुरक्षा को लेकर चिंतित होना हैरान करने वाला है।












Click it and Unblock the Notifications