कार, बस की तरह अब ट्रेन भी दौड़ेगी सड़क पर, चीन ने किया ट्रैकलेस ट्रैन का टेस्ट
इस ट्रेन में अन्य ट्रेनों से अलग बात यह है कि यह किसी पटरी पर नहीं दौड़ेगी। यानी जिस तरह सड़कों पर गाड़ियां दौड़ती हैं, उसी तरह से यह ट्रेन भी दौड़ सकेगी। इस खास रेल सिस्टम को चीन की सीआरआरसी कॉरपोरेशन ने बनाया है।
नई दिल्ली। पिछले कुछ सालों से लगातार एक से बढ़कर एक डेवलपमेंट कर रहे चीन ने अब एक खास तकनीक की टेस्टिंग की है। चीन ने बिना पटरी वाली ट्रेन की टेस्टिंग की है। इस ट्रेन की टेस्टिंग पहली बार हेनान प्रांत के झूझोउ में की गई। इस ट्रेन में अन्य ट्रेनों से अलग बात यह है कि यह किसी पटरी पर नहीं दौड़ेगी। यानी जिस तरह सड़कों पर गाड़ियां दौड़ती हैं, उसी तरह से यह ट्रेन भी दौड़ सकेगी। इस खास रेल सिस्टम को चीन की सीआरआरसी कॉरपोरेशन ने बनाया है।

यह ट्रेन 30 मीटर लंबी है, जिसमें 3 चेयर कार लगाई गई हैं। भविष्य में जरूरत के हिसाब से चेयर कार की संख्या को बढ़ाया भी जा सकता है। इस ट्रेन में एक बार में 300-500 लोग सफर कर सकते हैं। इतना ही नहीं, इसकी सबसे खास बात यह है कि यह ट्रेन ईको-फ्रेंडली है। यह कार बिजली से चार्ज होती है और फिर चलती है। एक बार फुल चार्ज होने पर यह ट्रेन करीब 40 किलोमीटर तक चल सकती है। ट्रेन की स्पीड 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक रखी गई है।
इस ट्रेन में सेंसर तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जिसके चलते सड़क पर यह ट्रेन खुद ही अपने रास्ते का पता लगाकर आगे बढ़ सकती है। मान जा रहा है कि 2018 तक पूरे चीन में यह ट्रेनें चलनी शुरू हो जाएंगी। आपको जानकर हैरानी होगी कि यह ट्रेन सिस्टम तकनीक बाकी ट्रेन सिस्टम के मुकाबले काफी सस्ती है।












Click it and Unblock the Notifications