मदद का वादा कर मुकरा चीन, ऑक्सीजन डिवाइस लाने वाली फ्लाइट्स की रद्द

बीजिंग, अप्रैल 26: कोरोना महामारी के खिलाफ पड़ोसी देश चीन ने भारत को सहायता का वादा किया था। अब चीन अपने वादे से मुकर गया है। दरअसल चीन के सरकारी सिचुआन एयरलाइंस ने भारत के लिए अपनी सभी कार्गों (मालवाहक) उड़ानों को अगले 15 दिनों तक स्थगित कर दिया है। जिससे निजी कारोबारियों द्वारा अतिआवश्यक ऑक्सीजन कांसंट्रेटर और अन्य चिकित्सा आपूर्ति चीन से करने में बड़ी बाधा उत्पन्न हो गई है।

China suspended all its cargo flights to India for 15 days Bringing Medical Supplies

सिचुआन एयरलाइंस का हिस्सा सिचुआन चुआनहांग लॉजिस्टिक कॉरपोरेशन लिमिटेड के सेल्स एजेंट द्वारा जारी पत्र में कहा गया कि विमानन कंपनी शियान-दिल्ली सहित छह मार्गों पर अपनी कार्गो सेवा स्थगित कर रही है। यह फैसला सीमा के दोनों ओर के निजी कारोबारियों द्वारा चीन से ऑक्सीजन कंसट्रेटर खरीदने के गंभीर प्रयासों के बीच आया है। इन कार्गो फ्लाइट के द्वारा भारत की कई निजी कंपनियां चीन से ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर और कई अन्य जरूरी मेडिकल डिवाइस मंगाने वाली थीं।

कंपनी के पत्र में कहा गया है कि भारत में महामारी की स्थिति में बढ़ोतरी की वजह से आयात की संख्या में कमी आई है। ऐसे में अगले 15 दिन के लिए उड़ानों को स्थगित किया जा रहा है। वहीं चीन की ओर से जारी बयान में कहा कि, भारतीय मार्ग हमेशा से ही सिचुआन एयरलाइंस का मुख्य रणनीतिक मार्ग रहा है। इस स्थगन से हमारी कंपनी को भारी नुकसान होगा। हम इस बिन बदली हुई परिस्थिति के लिए माफी मांगते हैं।

यह भी शिकायत आ रही है कि चीनी उत्पादकों ने ऑक्सीजन संबधी उपकरणों की कीमत में 35 से 40 प्रतिशत से वृद्धि कर दी है। माल ढुलाई के शुल्क में भी करीब 20 प्रतिशत तक की वृद्धि की गई है। शंघाई में माल भेजने की कंपनी साइनो ग्लोबल लॉजिस्टिक के सिद्धार्थ सिन्हा ने को बताया कि सिचुआन एयरलाइंस के फैसले से दोनों देशों के कारेाबारियों द्वारा तेजी से ऑक्सीजन कंसंट्रेटर खरीदने और भारत को भेजने में बाधा उत्पन्न होगी। उन्होंने कहा कि अब इन उपकरणों को भेजना और चुनौतीपूर्ण होगा अैर उन्हें सिंगापुर और अन्य देशों के रास्ते विभिन्न विमानन कंपनियों द्वारा भेजना होगा जिससे अति आवश्यक इन उपकरणों की आपूर्ति में देरी होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+