चीन ने बढ़ाई टेंशन, बना डाला शार्क जैसे दिखने वाला रोबोट, चुपके से जहाजों को कर सकता है तबाह

नई दिल्ली, 17 जुलाई: दुनिया के चुनिंदा देशों को छोड़कर हर देश के साथ चीन की दुश्मनी है। ताइवान की सीमा हो या फिर साउथ चाइन सी, हर जगह जंग से जैसे हालात बने हुए हैं। इस सबको देखते हुए चीन खुद को हाईटेक बनाने की पूरी कोशिश कर रहा है। इसी प्रोजेक्ट के तहत उसने एक रोबोटिक शार्क ड्रोन तैयार किया है, जिसे उसने डिफेंस एक्सपो में सबके सामने रखा।

पनडुब्बियों का करेगा शिकार

पनडुब्बियों का करेगा शिकार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चीन का ये नया हथियार दूर से देखने में एकदम शार्क की तरह लगता है। साथ ही उसका आकार भी वैसा बनाया गया है, ताकी दुश्मनों को उसका पता ना चल सके। इसका इस्तेमाल चीन जहाजों और पनडुब्बियों की जासूसी के लिए करेगा। साथ ही इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए टॉरपीडो फायर किया जा सकता है, जो दुश्मन के जहाजों को आसानी से तबाह कर देगा।

कितनी है रफ्तार?

कितनी है रफ्तार?

बीजिंग में स्थित बोया गोंगदाओ रोबोट टेक्नोलॉजी नाम की कंपनी ने इस रोबोटिक शार्क को स्वतंत्र रूप से विकसित किया है। सोमवार को कंपनी ने 7वें चाइना मिलिट्री इंटेलिजेंट टेक्नोलॉजी एक्सपो में इसका प्रदर्शन किया। ये उपकरण 6 मील समुद्री मील की गति से चल सकता है। साथ ही निगरानी के अलावा हमले के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जाएगा। इसकी सारी टेस्टिंग पूरी हो चुकी है। साथ ही चीनी सैन्य बलों ने इसका उपयोग भी शुरू कर दिया है।

कैसे होगा लॉन्च?

कैसे होगा लॉन्च?

वैसे पानी के अंदर काम करने वाले अधिकांश ड्रोन को टारपीडो ट्यूब के जरिए लॉन्च करके मिशन पर भेजा जाता है, लेकिन ये रोबोटिक शार्क कैसे काम करेगी चीन ने इसकी जानकारी नहीं दी है। इसके अलावा इससे बहुत ही कम आवाज निकलती है, जिस वजह से रडार इसे नहीं पकड़ पाएंगे। अगर इसका दूर से वीडियो विजुअल लिया गया, तो ये पूरी शार्क की तरह दिखेगी। वहीं इसके पानी के अंदर रहने की क्षमता भी काफी ज्यादा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+