चीन में एक के बाद एक भूकंप के दो भीषण झटके, अब तक 7 की मौत, दर्जनों घायल
चाइना अर्थक्वेक नेटवर्क्स सेंटर ने कहा कि सोमवार दोपहर में चीन के सिचुआन प्रांत के पश्चिम में एक पहाड़ी इलाके में 6.8 तीव्रता का भूकंप आया है।
बीजिंग, सितंबर 05: आज दोपहर चीन के दक्षिण-पश्चिम हिस्से में भूकंप के तगड़े झटके महसूस किए गये हैं, जिसकी वजह से नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, भूकंप की वजह से कितना नुकसान हुआ है, इस बात की जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है, लेकिन, सात लोगों की मौत की पुष्टि की जा चुकी है और दर्जनों लोग घायल बताए जा रहे हैं। अफगानिस्तान में भी इसी तरह के झटके दो महीने पहले महसूस किए गये थे, जिसमें सैकड़ों लोगों की मौत हो गई थी।

सिचुआन प्रांत में भूकंप
चाइना अर्थक्वेक नेटवर्क्स सेंटर ने कहा कि सोमवार दोपहर में चीन के सिचुआन प्रांत के पश्चिम में एक पहाड़ी इलाके में 6.8 तीव्रता का भूकंप आया है। भूकंप का केंद्र लुडिंग शहर में 16 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था। सेंटर ने कहा कि, सिचुआन की राजधानी चेंगदू से लगभग 180 किमी (111 मील) दक्षिण-पश्चिम में भूकंप के तीव्र झटके महसूस किए गये हैं और चांग्शा और जियान जैसे दूर के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों ने भी कहा है कि, उन्होंने भूकंप के तेज झटके महसूस किए हैं और घर हिलने के बाद वो अपने अपने घरों से बाहर आ गये। रिपोर्ट के मुताबिक, पहले भूकंप के झटके के कुछ मिनट बाद, लुडिंग के पास यान शहर में 4.2 की तीव्रता वाला दूसरा भूकंप आया। आपको बता दें कि, इससे पहले साल 2013 में यान एक मजबूत भूकंप के झटके आये थे, जिसमें 100 से अधिक लोग मारे गए थे और हजारों घायल हो गए थे।












Click it and Unblock the Notifications