दूर बैठे लवर एक-दूसरे को कर सकेंगे रियल Kiss,चाइना ने बनाया हैरान कर देने वाला डिवाइस
long-distance kissing device: चाइना ने लॉग डिस्टेंस किसिंग डिवाइज लांच की है। जिसके जरिए दूर बैठे लवर्स एक दूसरे को बिल्कुल रियल जैसा KISS कर सकेंगे। ये दावा इस डिवाइस बनाने वाले साइन्टिस्ट ने किया है।
long-distance kissing device: विज्ञान इतनी तरक्की कर चुका है, जिसकी हमने कभी कल्पना की थी। वैज्ञानिकों ने पिछले कुछ सालों में कई ऐसी चीजों का अविष्कार किया जिसको देखकर सभी को हैरान कर दिया। भगवान ने जिस शरीर को बनाया है उसके लिए कृतिम अंग तक बनाए जा चुके हैं। यहां तक की सेक्सुअल डिजायर को पूरा करने तक के आर्टीफिशियल डिवाइस तक उपलब्ध हैं। वहीं अब चाइना के वैज्ञानिकों ने दूर बैठे लवर्स के लिए ऐसी डिवाइस लांच कर दी है, जिसके द्वारा दूर बैठे दो लवर्स आपस में KISS कर सकेंगे, वो भी रियल वाला।

लॉग-डिटेंस लवर्स वर्चुअली प्राइवेट पल शेयर कर सकेंगे
चीन के चांझोउ में विश्वविद्यालय ने एक ऐसे ही डिवाइस का आविष्कार किया है जिसने चीनी सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है। 'किसिंग डिवाइस' का उद्देश्य लंबी दूरी के जोड़ों को वर्चुअल प्राइवेट मूवमेंट शेयर करने देना है।

वैज्ञानिक ने बताया इस किसिंग डिवाइस का अविष्कार क्यों किया
इस डिवाइस का अविष्कार करने वाले वैज्ञानिक जियांग झोंगली ने कहा कि वह अपनी प्रेमिका के साथ एक लंबी दूरी के रिश्ते में थे और केवल फोन के माध्यम से संपर्क में रह सकते थे। वहीं से उन्हें इस डिवाइस बनाने की प्रेरणा मिली।

हूबहू रियल kiss जैसा होगा एहसास
चीन के ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार 'सिलिकॉन लिप्स' वाले कॉन्ट्रैक्शन में प्रेशर सेंसर और एक्चुएटर्स हैं और यह एक रियल किस की हूबहू नकल कर सकता है। रिपोर्ट के अनुसार डिवाइस यूजर के होठों के दबाव, गति और तापमान को भी दोहरा कर सकता है।

जानें इसको इस्तेमाल करने का तरीका
यूजर्स को एक मोबाइल ऐप डाउनलोड करना होगा और डिवाइस को फोन के चार्जिंग पोर्ट में प्लग करना होगा। ऐप पर पार्टनर के साथ पेयर करने के बाद, वे एक वीडियो कॉल शुरू कर सकते हैं और अपने चुंबन की प्रतिकृति एक दूसरे को प्रेषित कर सकते हैं।

जानें इस डिवाइस की कितनी है कीमत
ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, डिवाइस यूजर्स को अजनबियों के साथ पेयर अप करने और किस का आदान-प्रदान करने की सुविधा भी देता है। यूजर्स दूसरों को डाउनलोड करने के लिए ऐप में अपना किस भी अपलोड कर सकते हैं। डिवाइस की कीमत 288 युआन (3,433 रुपये) है।

सोशल मीडिया पर लोग दे रहे ये रिएक्शन
हालांकि सीएनए की एक रिपोर्ट के अनुसार 2016 में मलेशिया में इमेजिनियरिंग इंस्टीट्यूट ने स्पर्श-संवेदनशील सिलिकॉन पैड के रूप में 'किसिंजर' नाम का इसके जैसी डिवाइस लॉन्च की थी। सोशल मीडिया पर इस डिवाइस को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कुछ यूजर्स ने मजा लिया और वहीं दूसरे ने 'अश्लील और डरावना' इसे बताया। वहीं एक ने चिंता जताते हुए कहा नाबालिग इसे खरीद सकते हैं और इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
Remote kissing device for long-distance lovers, invented and patented by Chinese university student in Changzhou City.
— China in Pictures (@tongbingxue) February 22, 2023
The mouth-shaped module, served as an inducing area for lovers to make the kiss and then it can transfer kiss gesture to the "mouth" on the other side. pic.twitter.com/5i2ogMiUXe












Click it and Unblock the Notifications