बराक ओबामा ने कहा, चीन और रूस अमेरिका के इर्दगिर्द भी नहीं हैं
वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा कि दुनिया को अमेरिका के नेतृत्व की इससे ज्यादा जरूरत कभी नहीं रही थी। न्यूयॉर्क में डेमोक्रेटिक पार्टी के एक धनसंग्रह कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि अमेरिका के सामने चीन और रूस जैसे देश कहीं प्रतिस्पर्धा में ही नहीं हैं।

ओबामा ने कहा कि दुनिया में अब से पहले अमेरिकी नेतृत्व इतना जरूरी कभी नहीं रहा है। इस मामले की सच्चाई यह है कि दुनिया में हमेशा से ही उथल पुथल रहा है। अब कुछ हद तक सोशल मीडिया और अपनी क्षमता की बदौलत हम लोगों की कठिनाइयों को देख पा रहे हैं।' उन्होंने बताया, 'अच्छी खबर यह है कि पहले अमेरिकी नेतृत्व इतना जरूरी कभी नहीं रहा है।' साथ ही कहा कि चीन और रूस जैसे देश अमेरिका के इर्दगिर्द कहीं भी नहीं हैं।
तालियों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, 'कई बार लोगों को यह कहते हुए मैं सुनता हूं कि चीन आगे बढ़ रहा है। लेकिन मैं आपको बताता हूं कि अगर आप अमेरिका और चीन को देखेंगे तो मेरा वादा है कि आप हमें बेहतर पाएंगे।'
उन्होंने कहा कि कुछ लोग यह कह सकते हैं कि फिलहाल रूस काफी आक्रामक है, लेकिन यह पूछे जाने वाला सवाल है कि क्या रूस जाने वाले लोगों की कहीं लंबी कतारें दिखाई देती हैं?
ओबामा ने माना कि पश्चिम एशिया की तरफ से एक चुनौती है, जिसकी तुलना शीतयुद्ध या विश्व युद्ध से नहीं की जा सकती है।
उन्होंने रेखांकित किया कि स्थिति वैसी नहीं है जिसका सामना अमेरिका ने शीतयुद्ध के दौरान किया था। ओबामा ने कहा, ‘‘यह ऐसी स्थिति है जिससे हम निपट सकते हैं, क्योंकि हम अमेरिकी हैं।''












Click it and Unblock the Notifications