ड्रैगन की दादागीरी, एक तरफ भारत से चल रही थी बातचीत, दूसरी तरफ पैंगोंग में कर रहा था सैन्याभ्यास
लद्दाख, 19 जुलाईः पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर चीन की एक और साजिश का पर्दाफाश हुआ है। एक तरफ तो चीन भारत के साथ बातचीत का नाटक कर रहा है वहीं दूसरी तरफ LAC पर अपनी सैन्य ताकत बढ़ाने की कोशिशों में भी जुटा हुआ है। चीनी साजिश का एक नया वीडियो सामने आया है जिसमें चीनी सेना की शरारत का पर्दाफाश हुआ है।

पैंगोंग में चीनी सेना का अभ्यास
इस वीडियो में चीनी सेना पैंगोंग झील के पास सैन्य अभ्यास करती दिख रही है। इससे नजर आता है कि चीन एक बार फिर से भारत को धोखा देने की कोशिश में जुटा हुआ है। बतादें कि दोनों देशों के बीच दो दिन पहले कमांडर स्तर की बातचीत हुई थी और इस बातचीत के बाद यह वीडियो सामने आया है। हालांकि दोनों देशों के बीच हुई बातचीत भी बेनतीजा समाप्त हो गई है। इस वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि चीनी सेना के जवान पैंगोंग झील के पास सैन्य अभ्यास करने में जुटे हुए हैं।

झील के ऊपर से उड़ान भर रहे हेलीकॉप्टर
इस वीडियो में चीनी सेना के हेलीकॉप्टर भी दिख रहे हैं जो झील के ऊपर उड़ान भरते हुए नजर आ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के जवानों ने पैंगोंग झील के पास हाल में ही सैन्य अभ्यास किया है और यह वीडियो उसी अभ्यास से जुड़ा हुआ है। दोनों देशों के बीच कमांडर स्तर की बातचीत के बाद ऐसे वीडियो के जारी होने से चीन की सैन्य तैयारियों का खुलासा हुआ है। जानकारों का कहना है कि इस वीडियो के जारी होने से दोनों देशों के बीच तनाव कम करने की कोशिशों को करारा झटका लगेगा।

16वें दौर की बातचीत रही बेनतीजा
इस बीच दोनों देशों की सेनाओं के बीच कोर कमांडर स्तर की बातचीत में कोई नतीजा नहीं निकल सका है। दोनों देशों के बीच पूर्वी लद्दाख में तनाव कम करने के लिए कोर कमांडर स्तर की 16वें दौर की बातचीत रविवार को संपन्न हुई। इस दौरान अधिकारियों के बीच करीब 12 घंटे तक बैठक चली मगर यह बैठक बेनतीजा समाप्त हुई। बैठक के बाद दोनों पक्षों की ओर से संयुक्त बयान जारी किया गया जिसमें दोनों पक्षों ने इस बात को दोहराया कि LAC पर शांति स्थापित करने के लिए सभी बचे हुए मुद्दों का समाधान करना जरूरी है।

जारी किया संयुक्त बयान
दोनों देशों ने आगे भी बातचीत जारी रखने का संकल्प दोहराया और कहा कि सैन्य और कूटनीतिक बातचीत के जरिए समस्या का समाधान करने की कोशिश की जाएगी। बतादें कि भारत और चीन के बीच लंबे समय बाद कमांडर स्तर की यह बातचीत आयोजित की गई थी। इसके पहले मार्च में दोनों देशों के बीच बातचीत हुई थी। दोनों देशों के बीच सैन्य स्तर पर लंबे समय से बातचीत चल रही है मगर अब तलक यह बेनतीजा ही रही हैं। अब तक दोनों पक्षों के बीच 16 दौर की बातचीत पूरी हो चुकी है मगर हर वार्ता अब तक बेनतीजा ही रही है।
Soon after the conclusion of 16th Corps Commander-level talks with India, China releases a video showing PLA troops carrying out a military exercise over #Pangong Lake. #Ladakh pic.twitter.com/1s90IkYSTg
— Rishikesh Kumar (@rishhikesh) July 19, 2022












Click it and Unblock the Notifications