चीन ने की पीएम मोदी की तारीफ, कहा- इस क्षेत्र में भारत कर रहा बेहतरीन काम
आर्थिक और खाद्य सहित कई संकटों से निपटने के लिए श्रीलंका की मदद करने के लिए चीन ने भारत तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा की है। इसके साथ ही चीन ने भारत और अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ मिलकर काम करने की इच्छा जताई
कोलंबो, 09 जूनः चीन ने भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा की है। चीन ने आर्थिक और खाद्य सहित कई संकटों से निपटने के लिए श्रीलंका की मदद करने के लिए भारत तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की है। इसके साथ ही चीन ने भारत और अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ मिलकर काम करने की इच्छा जताई है ताकि श्रीलंका को इस संकट से जल्द निकाला जा सके।

भारत के प्रयासों की सराहना
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियन ने कहा है कि भारतीय सरकार ने श्रीलंका को आर्थिक संकट से निकालने के लिए काफी प्रयास किए हैं। हम भारत की इन कोशिशों की सराहना करते हैं। इसके साथ चीन, भारत और बाकी अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ काम करने के लिए तैयार है ताकि श्रीलंका और अन्य विकासशील देशों को जल्द से जल्द कठिनाई से निपटने में मदद मिल सके। झाओ लिजियन ने कहा कि हम अपनी क्षमताओं के अनुरूप श्रीलंका के लिए हमेशा सहायता प्रदान की है। हमने यहां दवाओं की मदद की है और जल्द ही चावल की खेप श्रीलंका पहुंचाने वाले हैं।

द. पूर्व एशिया पर चीन का ध्यान
झाओ लिजियन ने कहा है कि हमें उम्मीद है कि श्रीलंका चीन के साथ समान भावना से सक्रिय रूप से काम करेगा और तेजी से एक व्यवहार्य समाधान निकालेगा। इसके साथ ही उन्होंने श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे की उस टिप्पणी का भी खंडन किया है जिसमें उन्होंने कहा था कि चीन ने पाकिस्तान सहित दक्षिण एशिया से अपना रणनीतिक ध्यान हटाकर दक्षिण पूर्व एशिया पर केंद्रित कर दिया है। चीन ने कहा कि क्षेत्र अब भी उसकी प्राथमिकता में बना हुआ है।

चीन का श्रीलंका पर ध्यान कम हुआ
सोमवार को ब्लूमबर्ग को दिए एक इंटरव्यू में श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे ने कहा था, 'मुझे लगता है कि चीन ने अपना रणनीतिक ध्यान दक्षिण-पूर्व एशिया में शिफ्ट कर दिया है। अब वे फिलीपींस, वियतनाम, कंबोडिया और अफ्रीका में अधिक रणनीतिक रुचि देखते हैं। इस क्षेत्र में उनकी कम रुचि है।'
श्रीलंका के राष्ट्रपति ने कहा कि मुझे नहीं पता कि मैं सही हूं या गलत, लेकिन मेरा विश्लेषण ये है कि चीन का पाकिस्तान तक पर से ध्यान कम हो गया है। इससे पता चलता है कि यहां उनकी रुचि पहले की तरह नहीं है। उनकी रुचि अन्य क्षेत्रों में स्थानांतरित हो गई है।'

भारत ने की आर्थिक मदद
गौरतलब है कि श्रीलंका एक अभूतपूर्व आर्थिक संकट का सामना कर हा है। देश में खाद्य सहित कई आवश्यक चीजों की आपूर्ति में समस्याएं पैदा हो रही हैं। भारत ने पड़ोसी पहले की नीति के अनुरूप बीते दो महीने में श्रीलंका को 25 टन से अधिक दवा और अन्य आवश्यक चीजें पहुंचाई हैं। इसके साथ ही भारत ने श्रीलंका को 3.5 अरब डॉलर की आर्थिक मदद भी की है।
वे मशहूर गायक जिन्हें सिद्धू मूसेवाला की तरह गोलियों से भून दिया गया था












Click it and Unblock the Notifications