चीन परेशान: अरुणाचल प्रदेश में पीएम मोदी के जाने से बढ़ा बीजिंग में ब्लड प्रेशर
गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अरुणाचल प्रदेश में थे और यहां पर ईटानगर में उन्होंने एक रैली को संबोधित किया। अब पीएम मोदी के अरुणाचल दौरे पर चीन की त्यौरिंया चढ़ गई हैं। चीन ने पीएम मोदी के अरुणाचल दौरे को लेकर भारत के सामने कूटनीतिक विरोध दर्ज कराया है।
बीजिंग। गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अरुणाचल प्रदेश में थे और यहां पर ईटानगर में उन्होंने एक रैली को संबोधित किया। अब पीएम मोदी के अरुणाचल दौरे पर चीन की त्यौरिंया चढ़ गई हैं। चीन ने पीएम मोदी के अरुणाचल दौरे को लेकर भारत के सामने कूटनीतिक विरोध दर्ज कराया है। आपको बता दें कि चीन, अरुणाचल प्रदेश को दक्षिणी तिब्बत का हिस्सा मानता है। चीन के विदेश मंत्रालय की ओर से इस बाबत एक बयान जारी किया गया है।

चीन ने कहा स्थिति को और न उलझाए भारत
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गेंग शुआंग ने कहा है, 'चीन का रूख भारत और चीन की सीमा को लेकर हमेशा ही स्पष्ट रहा है। चीनी सरकार ने कभी अरुणाचल प्रदेश को मान्यता नहीं दी है और ऐसे में 'विवादित क्षेत्र' में भारतीय नेता के जाने का चीन विरोध करता है।' न्यूज एजेंसी शिन्हुआ ने शुआंग का हवाला देते हुए यह बयान जारी किया है। शुआंग ने कहा है कि चीन पीएम मोदी के अरुणाचल दौरे को लेकर विरोध दर्ज कराएगा।
गेंग ने कहा कि भारत और चीन सही तरह से विवादों को सुलझाने के करीब पहुंच गए थे और दोनों पक्षों की ओर से सीमा विवाद को सुलझान की दिशा में कई तरह से काम भी किए गए। चीन ने भारत से अपील की थी कि वह अपनी प्रतिबद्धता को मानें और ऐसा कोई भी कदम उठाने से बचे जिससे सीमा विवाद और उलझ जाए। गेंग ने भारत को उन द्विपक्षीय संबंधों का हवाला दिया जो हाल ही में बेहतर हुए हैं और जिनकी वजह से सीमा पर चर्चा के लिए माहौल तैयार हो सका। चीन ने पहली बार अरुणाचल में किसी भारतीय नेता के जाने का विरोध नहीं किया है बल्कि वह समय-समय पर ऐसा करता आया है।












Click it and Unblock the Notifications