चीन की नई चाल: नेपाल तक हाई-वे शुरू, ड्रैगन की सेना भी करेगी इस्‍तेमाल

नई दिल्‍ली। भारत के खिलाफ चीन ने नई चाल चली है। उसने तिब्बत से होकर नेपाल सीमा तक जाने वाला एक रणनीतिक राजमार्ग खोल दिया है जिसका इस्तेमाल नागरिक और सैन्य उद्देश्यों के लिए किया जा सकता है। यह हाईवे भारत के लिए भी चिंता का सबब हो सकता है। मीडिया की एक खबर के अनुसार, इस कदम के बारे में चीनी विशेषज्ञों का कहना है कि इससे चीन आसानी से दक्षिण एशिया में प्रवेश करने में सक्षम होगा। आपको बता दें कि तिब्बत में शिगेज हवाईअड्डे और शिगेज शहर के मध्य 40.4 किलोमीटर लंबे इस राजमार्ग को आधिकारिक तौर पर शुक्रवार को खोला गया है।

चीन की नई चाल: नेपाल तक हाई-वे शुरू, ड्रैगन की सेना भी करेगी इस्‍तेमाल

इस राजमार्ग का छोटा सा हिस्सा इसे नेपाल सीमा से जोड़ता है। इस हाइवे के खुल जाने से नागारिक और सैन्‍य उद्देश्‍य से इस्‍तेमान होने वाले एयरपोर्ट और तिब्‍बत के दूसरे सबसे बड़े शहर के बीच की दूरी को 30 मिनट कम कर देगा। वहीं चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने विशेषज्ञों का हवाला देते हुए कहा है कि इससे चीन दक्षिण एशिया में व्यापार और रक्षा के मसले पर अपनी पहुंच बढ़ा सकेगा। गौरतलब है कि चीन रेल नेटवर्क के जरिए भी नेपाल तक पहुंच बनाने की योजना पर काम कर रहा है।

भारतीय सीमा से बेहद करीब होकर गुजरेगा

यह राजमार्ग तिब्बत की राजधानी ल्हासा को नेपाल सीमा पर स्थित झांगमू से जोड़ेगा। यह हाईवे एक ओर नेपाल सीमा से जुड़ता है तो दूसरी ओर से तिब्बत स्थित निंगची को जोड़ता है, जो अरुणाचल प्रदेश की सीमा के बेहद निकट है। यह हाईवे भारतीय सीमा के काफी करीब से होकर जाएगा। इस हाईवे को सेना के वाहन चल सकेंगे और सैन्य उद्देश्यों से विमानों के टेक ऑफ के लिए इसे रनवे के तौर पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि चीनी अधिकारियों ने पहले कहा है कि परियोजनाएं व्यवहारिक हैं और अगर नयी दिल्ली साथ दे तो भारत तथा चीन के लिए एक व्यापार गलियारा बन सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+