चीन ने जापान को दी परमाणु हमले की खुली धमकी, ड्रैगन बोला- ताइवान से दूर रहो वरना....

ताइपे, 20 जुलाई: चीन ने ताइवान के मसले पर जापान को परमाणु हमले की खुली धमकी दी है। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की सत्ताधारी चाइनीज कम्युनिस्ट पार्टी (सीसीपी) ने एक वीडियो संदेश जारी कर जापान को धमकाया है कि वह ताइवान के मसले पर दखल देने की जुर्रत ना करे वरना उसे परमाणु बम और खुली जंग का सामना करना पड़ेगा। बता दें कि चीन, ताइवान पर अपना अधिकार जताता है और पिछले कुछ महीनों से बार-बार अपने लड़ाकू विमान भेजकर उसके एयरस्पेस का उल्लंघन करता आ रहा है और ताइवान भी उसके खिलाफ माकूल प्रतिक्रिया दिखा चुका है।

चीन ने जापान को दी परमाणु हमले की धमकी

चीन ने जापान को दी परमाणु हमले की धमकी

अमेरिकी चैनल फॉक्स न्यूज की एक रिपोर्ट के मुताबिक चीन की ओर से जापान को धमकाने वाला यह वीडियो संदेश चीन के सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। यह वीडियो सबसे पहले चाइनीज कम्युनिस्ट पार्टी की ओर से सरकारी चैनल पर जारी किया गया था। सीसीपी ने जापान को गैर-परमाणु शक्ति पर परमाणु हथियार नहीं इस्तेमाल करने की चीन की नीति का एक अपवाद बताया है। सीसीपी के वीडियो में ड्रैगन ने कहा है, 'हम पहले परमाणु बम का इस्तेमाल करेंगे, हम लगातार परमाणु बमों का इस्तेमाल करेंगे।' ड्रैगन ने जापान पर तंज कसते हुए कहा है कि 'हम तब तक ऐसा करेंगे, जबतक जापान दूसरी बार बिना शर्त सरेंडर नहीं कर देगा।' जानकारी के मुताबिक जापान के खुद के पास परमाणु बम नहीं हैं, लेकिन वह दुनिया में परमाणु हमले की कहर झेलने वाला एकमात्र देश है।

जापान ने की थी 'ताइवान की रक्षा' करने की बात

जापान ने की थी 'ताइवान की रक्षा' करने की बात

यह वीडियो संदेश चाइनीज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म शिगुआ पर 2 मिलियन व्यूज मिलने के बाद डिलीट कर दिया गया है। लेकिन, ताइवान न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक इसकी कॉपी यूट्यूब और ट्विटर पर अपलोड की जा चुकी है। जापान टाइम्स ने कहा है कि चीन की यह धमकी जापान की ओर से ताइवान की संप्रभुता को लेकर की गई टिप्पणी के दो हफ्ते बाद दी गई है। इसमें जापान के उप प्रधानमंत्री तारो आसो ने कहा था कि जापान को निश्चित तौर पर 'ताइवान की रक्षा' करनी चाहिए। बता दें कि 2.4 करोड़ की आबादी वाले ताइवान में एक लोकतांत्रिक व्यवस्था है और यह चीन के मेनलैंड के दक्षिणपूर्वी तट पर स्थित है। दोनों देशों में अलग-अलग शासन व्यवस्था सात दशकों से है, लेकिन फिर भी चीन उसपर अपनी संप्रभुता की दादागीरी दिखाता है। ड्रैगन ताइवान से राजनयिक संबंध रखने के लिए भारत और अमेरिका से भी चिढ़ा रहता है। अब उसने जापान को धमकाकर एक तरह से अमेरिका को भी ललकारना चाहा है।

ताइवान की आजादी' का मतलब है जंग- चीन

ताइवान की आजादी' का मतलब है जंग- चीन

ताइवान बहुत ही छोटा सा 'मुल्क' है, जिसकी राजधानी ताइपे है। इसने अबतक ड्रैगन की आक्रमकता का बहुत ही रणनीतिपूर्वक मुकाबला किया है और अमेरिका समेत तमाम लोकतांत्रिक देशों से उसने आपसी तालमेल बिठा रखे हैं। लेकिन, चीन दुनिया से कहता है कि 'ताइवान की आजादी' की बात करने का मतलब है- जंग। हालांकि, भारत और अमेरिका जैसे देशों पर उसकी इन धमकियों का ज्यादा असर नहीं हुआ है और इन्होंने ताइवान से आजाद रिश्ते कायम कर रखे हैं। पिछले साल मध्य सितंबर से चीन ने ताइवान को डराने की लगातार कोशिश की है और अपने विमानों को उसके अधिकार क्षेत्र वाले हवाई क्षेत्र में घुसाए हैं। ताइवान न्यूज के मुताबिक सीसीपी के वीडियो में चीन-जापान युद्ध का भी जिक्र किया गया है और दावा किया गया है कि उसमें जापानी सैनिकों ने चीनी सेना के साथ बहुत ही बर्बरता की थी। (तस्वीरें- फाइल)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+