पर्यावरण से जूझ रहे चीन ने रिमोट सेंसिंग सैटेलाइट की लॉन्च, जानिए इसकी खासियत
बीजिंग। चीन ने पर्यावरण सर्वे के लिए मंगलवार को दो सैटेलाइट लॉन्च की है। चीन ने अपने जियाक्वान सैटेलाइट लॉन्च सेंटर से दो रिमोट सेंसिंग सैटेलाइट लॉन्च की, जो इलेक्ट्रोमैग्नेटिक पर्यावरण सर्वे के लिए काम करेगी। चीन की झिंजुआ न्यूज एजेंसी के मुताबिक, दोनों सैटेलाइट को लॉन्ग मार्च-2C रॉकेट के साथ सुबह करीब 10.30 बजे सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया। यह सैटेलाइट चीन के आसपास के पर्यावरण पर निगरानी रखेगी।

चीन के वैज्ञानिकों ने सफलतापूर्वक दोनों सैटेलाइट को ऑर्बिट में प्रवेश करवा दिया। अपर स्टेज पर यह पहली फ्लाइट थी, जिसका नाम युआंझेंग-1S है। चाइना अकेडमी ऑफ लॉन्च व्हीकल टेक्नॉलोजी के मुताबिक सैटेलाइट ने लॉन्ग मार्च-2C रॉकेट के साथ आसानी से कॉओपरेट किया।
यह सैटेलाइट चीन के हाई रेजेल्यूशन अर्थ ऑब्जर्वेशन प्रोजेक्ट का हिस्सा है। वायु प्रदूषण से जूझ रहा चीन इस सैटेलाइट के जरिए ग्रीन हाउस गैसों और प्रदूषण से जुड़ी अहम जानकारियां जुटा सकेगा।
ये भी पढ़ें: सऊदी अरब के ग्वादर पोर्ट में निवेश से पाकिस्तान और चीन में बढ़ेगा तनाव, भारत पर भी है खतरा!












Click it and Unblock the Notifications