चीन का स्पेस में रिकॉर्ड कारनामा, एक रॉकेट से लॉन्च किए रिकॉर्ड 41 सैटेलाइट्स, जानिए क्या है ड्रैगन का प्लान?
सैटेलाइट लॉन्चिंग से कुछ हफ्ते पहले चीन ने 3 एस्ट्रोनॉट्स को अपने स्पेस स्टेशन पर भेजा था। इससे पहले स्पेस में सिर्फ 1 ही स्पेस स्टेशन हुआ करता था, इसे अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन नाम से जाना जाता है।
चीन ने गुरुवार को एक साथ स्पेस में 41 सैटेलाइट्स लॉन्च किया। इस तरह चीन ने एक मिशन में सबसे अधिक सैटैलाइट लांच करने का नेशनल रिकॉर्ड बनाया है। ये लांचिंग लांग मार्च 2-डी रॉकेट के जरिए अंजाम दिया गया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की एक रिपोर्ट के अनुसार शांशी प्रांत के ताइयुआन सैटेलाइट लॉन्च सेंटर से दोपहर 1.30 बजे से रॉकेट ने उड़ान भरी और फिर इन सैटेलाइट्स को अंतरिक्ष में पहुंचाया।

यह लॉन्ग मार्च रॉकेट श्रृंखला का 476वां उड़ान मिशन था। आपको बता दें कि चीन पिछले कुछ दशकों से स्पेस में अपनी बढ़त बनाने में लगा हुआ है। चीन का लक्ष्य इस दशक के अंत तक अपने लोगों को चंद्रमा पर भेजना है।
अंतरिक्ष में भेजी गईं ये सैटेलाइट्स कमर्शियल रिमोट सेंसिंग सर्विस और उससे संबंधित टेक्नोलॉजी वेरिफिकेशन का काम करने वाली हैं। आपको बता दें कि रिमोट सेंसिंस सर्विस के जरिए किसी जगह के बारे में पता लगाया जाता है।
रिपोर्ट के मुताबिक लॉन्च की गई अधिकतर सैटेलाइट्स जिलियन-1 सीरीज की हैं। इस सीरीज की कुल 36 सैटेलाइट्स को स्पेस में भेजा गया है। ये चीन में निर्मित पहली वाणिज्यिक रिमोट सेंसिंग सैटेलाइट प्रणाली है।
नई सैटेलाइट लॉन्चिंग के बाद स्पेस में मौजूद जिलियन-1 सैटेलाइट की संख्या अब 108 तक पहुंच गई है। 100 रिमोट सेंसिंग सैटेलाइट से ज्यादा वाला ये चीन का पहला कमर्शियल कॉन्स्टेलेशन यानी सैटेलाइट्स का समूह है।
चीन ने पहला जिलियन-1 सैटेलाइट को 2015 में लॉन्च किया था। उस समय उसका वजन 420 KG था। चीन का दावा है कि पिछले आठ सालों में इसका वजन घटकर महज 22 किलो रह गया है।
सैटेलाइट लॉन्चिंग से कुछ हफ्ते पहले चीन ने 3 एस्ट्रोनॉट्स को अपने स्पेस स्टेशन पर भेजा था। इससे पहले स्पेस में सिर्फ 1 ही स्पेस स्टेशन हुआ करता था, इसे अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन नाम से जाना जाता है।
बीते साल नवंबर में चीन ने खुद का स्पेस स्टेशन तैयार किया। इसका नाम 'तियांगोंग' है। अमेरिकी नेतृत्व वाले 'अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन' के विपरीत, तियांगोंग पूरी तरह से चीन द्वारा निर्मित और संचालित है।












Click it and Unblock the Notifications