चीन बना रहा है दुनिया का सबसे शक्तिशाली हाइपरसोनिक विंड टनल, 2 घंटे में अमेरिका पहुंच जाएगी जहाज
Recommended Video

नई दिल्ली। तकनीक की दुनिया में चीन हर रोज एक नया प्रयोग कर रहा है। चीन इस वक्त अपने देश में दुनिया का सबसे शक्तिशाली और तेज हाइपरसोनिक विंड टनल बना रहा है। ये हाइपरसोनिक विंड टनल इतना शक्तिशाली होगा कि इसमें ध्वनि की रफ्तार से भी 25 गुना तेज उड़ने वाले विमानों का परीक्षण किया जा सकता है।

इस विंड टनल के जरिए चीन नई पीढ़ी के सुपर फास्ट विमान को विकसित करेगा। चीनी मीडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक इन विमानों की स्पीड इतनी तेज हो जाएगी कि वो बीजिंग से न्यूयॉर्क मजह 2 घंटे में पहुंच जाएगी। जबकि अभी किसी विमान को बीजिंग से न्यूयॉर्क जाने में 12 से 14 घंटे का वक्त लगता है।

चीन के एकेडमी ऑफ साइंसेज के रिसर्चर, हन गुइलाई ने बताया कि ये विंड टनल 265 लंबी सुंरग जैसी होगी। इस सुरंग का इस्तेमाल तेज गति से उड़ने वाले हाइपरसोनिक विमानों को परीक्षण किया जाएगा। हन गुइलाई ने बताया कि इन नए विमानों की स्पीड लगभग 30 हजार 625 किलोमीटर होगी जो कि ध्वनि की रफ्तार से कई गुना तेज होगी जिसकी वजह से इन विमानों को हाइपरसोनिक विमान और इस टनल को सुपरसोनिक विंड टनल कहा जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications