चीन के इस शहर में कोरोना मरीजों के लिए हो रहा है 6000 बेड के अस्पताल का निर्माण, 3 पहले ही बन चुके हैं

बीजिंग, मार्च 14। चीन के अंदर कोरोना वायरस फिर से पैर पसार चुका है। बीते कुछ दिनों से चीन में कोरोना के नए मामले बहुत तेजी से बढ़े हैं। भारत के लिए यह इस वक्त चिंता की बात है, क्योंकि सोमवार को देश में पिछले 2 साल के सबसे कम केस सामने आए हैं। ऐसे में चीन में बढ़ते मामलों का असर भारत पर पड़ता है तो यह बहुत खतरनाक साबित हो सकता है। चीन के कई शहर इस वक्त कोरोना संक्रमण की चपेट में हैं। स्थिति यह है कि इन शहरों में लॉकडाउन लगाने की चर्चा है। इस बीच चीन के जिलिन शहर में एक अस्थाई अस्पताल का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें 6000 बेड की व्यवस्था की जा रही है।

जिलिन शहर में बन रहा है अस्थाई अस्पताल

जिलिन शहर में बन रहा है अस्थाई अस्पताल

NDTV की खबर के मुताबिक, जिलिन शहर में कोरोना के मामले बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं। इसी को देखते हुए प्रशासन ने इस अस्थाई अस्पताल के निर्माण का काम शुरू किया है। माना जा रहा है कि अगले 1 हफ्ते के अंदर यह अस्पताल बनकर तैयार हो जाएगा। इस अस्पताल में 6000 बेड की व्यवस्था होगी। चीन की समाचार एजेंसी सिन्हुआ की ओर से इसके निर्माण कार्य का एक वीडियो शेयर किया गया है। सिन्हुआ के मुताबिक, इस शहर में 12 मार्च तक 3 अस्थाई अस्पतालों का निर्माण किया जा चुका है।

जिलिन के कुछ प्रांतों में संपूर्ण लॉकडाउन लागू

जिलिन के कुछ प्रांतों में संपूर्ण लॉकडाउन लागू

रिपोर्ट के मुताबिक, जिलिन शहर में रविवार को कोरोना के 10 हजार से अधिक नए मामले सामने आए थे, जिसमें से 131 स्पर्शोन्मुख वाहक हैं। जिलिन समेत तमाम उन शहरों में जहां कोरोना के केस बहुत अधिक संख्या में सामने आ रहे हैं, वहां अधिकारियों ने बड़ी संख्या में टेस्टिंग शुरू कर दी है। इस शहर में 6 राउंड की टेस्टिंग को पूरा किया जा चुका है। अधिकारियों ने जिलिन प्रांत के तहत छोटे शहरों सिपिंग और दुनहुआ में भी संपूर्ण लॉकडाउन की घोषणा कर दी है।

चीन के करीब 10 शहरों में सख्त पाबंदियां लागू

चीन के करीब 10 शहरों में सख्त पाबंदियां लागू

आपको बता दें कि चीन के करीब 10 शहरों में इस वक्त कोरोना के केस बहुत अधिक संख्या में सामने आ रहे हैं और इन सभी शहरों में सख्त पाबंदियां लगा दी गई हैं। इसके अलावा अधिक आबादी वाले शहरों को सील कर दिया गया है। चीन में अकेले रविवार को ही एक दिन में इतने कोविड केस आए, जितने ना तो कभी वुहान में आए थे और ना ही कहीं और। रविवार को चीन में 3400 नए मरीज सामने आए थे। माना जा रहा है कि चीन में आने वाले दिनों के अंदर स्थिति और भी अधिक खराब हो सकती है, क्योंकि कई शहरों में कम्युनिटी ट्रांसफर का खतरा मंडरा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+