चीन में कोरोना की नई लहर, 90 लाख की आबादी वाला शहर को किया सील

बीजिंग, 11 मार्च। चीन में एक बार फिर से कोरोना वायरस ने अपना प्रकोप फैलाना शुरू किया है। देश में एक बार फिर से कोरोना वायरस के मामले में वृद्धि के बाद चीन ने 90 लाख की आबादी वाले चांगचुन शहर को पूरी तरह से बंद कर दिया है। प्रशासन ने शुक्रवार को शहर में लॉकडाउन लागू करने का आदेश जारी किया है।

China

आदेश के तहत कोरोना वायरस के प्रसार को देखते हुए लोगों को घर पर रहना होगा। इस दौरान तीन दौर की सामूहिक टेस्टिंग की जाएगी जबकि आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी व्यापार बंद रहेंगे। परिवहन सेवाएं भी बंद कर दी गई हैं।

चीन ने शुकवार को देश भर में कोरोना वायरस के 397 मामले दर्ज किए हैं। इनमें से 98 मामले अकेले जिलिन प्रांत के चांगचुन शहर के आसपास हैं। शहर के अंदर हालांकि अभी केवल दो ही मामले मिले हैं लेकिन अधिकारियों ने बंद करने का आदेश दिया हैय़ चीन के सख्त नियमों के तहत किसी भी समुदाय में दो या अधिक केस मिलने पर जीरो टॉलरेंस पॉलिसी अपनाते हुए लॉक डाउन लगा दिया जाता है।

इसके साथ ही जिलिन के पास में उसी नाम वाले एक और शहर में 93 केस दर्ज किए गए हैं। जहां अधिकारियों ने पहले ही शहर में आंशिक तालाबंदी का आदेश दिया है। साथ ही दूसरे शहर में आने-जाने वाले परिवहन को भी काट दिया गया है।

कोरोना वायरस महामारी के शुरुआती दिनों के बाद पहली बार चीन में इस सप्ताह कोरोना वायरस के केस 1000 की संख्या पार कर गई। तीन सप्ताह पहले एक सप्ताह में 100 केस दर्ज किए गए थे। शुक्रवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक दर्जन भर से अधिक राज्यों में 1369 कोरोना केस थे।

शंघाई अमेरिकन स्कूल के स्टाफ ने एएफपी न्यूज एजेंसी को बताया कि स्वास्थ्य अधिकारी शुक्रवार को शिक्षकों और छात्रों का कोविड टेस्ट करने के लिए कैंपस में आए थे। इस दौरान कोई भी पॉजिटिव नहीं पाया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+