चीन के वरिष्ठ राजनयिक Liu Jianchao लिए गए हिरासत में, विदेश मंत्री के रेस में चल रहे थे आगे, सियासी हलचल तेज
World News: चीन के वरिष्ठ राजनयिक लियू जियानचाओ को अचानक हिरासत में लिए जाने की खबर ने दुनिया भर में हलचल मचा दी है। लियू, जिन्हें चीन के अगले विदेश मंत्री बनने का माना जा रहा था, को जुलाई के अंत में विदेश यात्रा से लौटने के बाद पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। यह कदम चीन की राजनीतिक गलियारों में एक बड़ी जांच का संकेत माना जा रहा है, क्योंकि लियू पार्टी के उच्च पदों पर रहे हैं और विदेश नीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं।
61 वर्षीय लियू जियानचाओ ने अपने करियर में कई महत्वपूर्ण देशों में राजदूत के रूप में काम किया है और विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता भी रह चुके हैं। वे वांग यी के उत्तराधिकारी के रूप में देखे जा रहे थे। हालांकि, चीन की सरकार ने इस मामले पर पूरी चुप्पी साध रखी है और कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है, जिससे अटकलें और बढ़ गई हैं कि यह एक गंभीर जांच हो सकती है।

हिरासत में क्यों लिया गया?
लियू जियानचाओ को हिरासत में लेने का कारण आधिकारिक रूप से स्पष्ट नहीं किया गया है, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि यह एक उच्चस्तरीय जांच का हिस्सा हो सकता है। चीन में राजनयिकों और वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ अक्सर भ्रष्टाचार, अनुशासनहीनता या राजनीतिक कारणों से कार्रवाई की जाती है। लियू की हिरासत को इसी संदर्भ में देखा जा रहा है कि शायद वह किसी गंभीर मामले की जांच के दायरे में हैं।
इसके पहले भी चीन में कई उच्च पदस्थ नेताओं को भ्रष्टाचार या व्यक्तिगत कारणों से पद से हटाया गया है, जैसे कि पूर्व विदेश मंत्री क्विन गैंग का मामला। इसलिए, लियू की गिरफ्तारी को चीन के अंदरूनी राजनीतिक समीकरण और सत्ता संघर्ष से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, चीन सरकार ने इस मामले पर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।
ये भी पढ़ें China New Dam: भारत की कनपटी पर चीन का डैम कैसे बनेगा खतरा? क्या कर रही सरकार?
विदेश मंत्री के रेस में थे Liu Jianchao
लियू जियानचाओ चीन के वरिष्ठ राजनयिक हैं जिन्हें देश का अगला विदेश मंत्री बनाए जाने की उम्मीद जताई जा रही थी। वे वर्तमान में कम्युनिस्ट पार्टी के लिए विदेशी राजनीतिक दलों के साथ संबंधों के प्रमुख पद पर कार्यरत हैं और 2022 से इस जिम्मेदारी को संभाल रहे हैं। लियू ने कई देशों की यात्रा की है और विभिन्न देशों के उच्च अधिकारियों से मुलाकात की है, जिससे उन्हें चीन के वर्तमान विदेश मंत्री वांग यी का संभावित उत्तराधिकारी माना जा रहा था। वे विदेश मंत्रालय के पूर्व प्रवक्ता और चीन के पूर्व राजदूत भी रह चुके हैं, जिससे उनकी कूटनीतिक क्षमता और अनुभव पर खासा भरोसा था।
ये भी पढ़ें PM Modi China Visit: अमेरिका से टैरिफ टकराव के बीच चीन के दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी, पढ़िए पूरा शेड्यूल












Click it and Unblock the Notifications