वीडियोः दारू पीकर बाथरूम में गई महिला, टॉयलेट में फंसा पैर, पहुंची अस्पताल
बीजिंगः शराब पीना सेहत के लिए हानिकारक है। ये बात आपने कई बार सुनी होगी। लेकिन, शराब पीने के बाद नशे की हालत किसी के साथ क्या हो सकता है, ये देखने को मिला चीन के ग्वांगजी शहर में। चीन में एक लड़की ने शराब पी ली थी। शराब पीने के बाद महिला को नशा हो गया और नशे की हालत में महिला के साथ कुछ ऐसा हुआ कि उसका वीडियो दुनियाभर में वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि महिला ने रात में शराब पी ली और शराब पीने के बाद महिला बाथरूम में गई। जहां उसका पैर एशियर स्टाइल टॉयलेट में फंस गया। करीब आधा घंटा महिला बाथरूम में फंसी रही।
शराब के नशे में थीं महिला
चीनी मीडिया के मुताबिक, शराब पीने वाली लड़की का राइट पैर एशियन स्टाइल टॉयलेट में फंस गया था। काफी मश्कत के बाद फायरफाइटर्स ने आधी रात को लड़की के पैर को बाहर निकाला। ये पूरी घटना चीन के ग्वांगजी शहर की है।
लोकल फायर डिपार्टमेंट ने की महिला की मदद
चीनी अखबार में छपी खबर के मुताबिक, लड़की के परिवार वालों ने लड़की के पैर को काफी खींचने की कोशिश की। लेकिन, वो इसमें कामयाब नहीं हो पाए। जब परिवार वाले लड़की के पैर का बाहर नहीं निकाल पाए तो लोकल फायर डिपार्टमेंट को फोन किया गया। सूचना मिलने के कुछ ही देर बाद लोकल फायर डिपार्टमेंट के लोग मौक पर पहुंच गए।
अस्पताल पहुंची महिला, डॉक्टर कर रहे हैं इलाज
फायरफाइटर्स ने टॉयलेट को तोड़कर महिला के पैर को बाहर निकालने की कोशिश की। वहीं, दूसरी ओर लड़की रोती रही। लड़की नशे में थी। कुछ देर बाद ही लड़की का पैर बाहर आ गया और परिवार वालों ने राहत की सांस ली। लड़की के पैर में हल्की चोट भी आई, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। लड़की का वहां के लोकल अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है।
जगन्नाथ स्वामी 28 को जाएंगे एकांतवास में, 14 जुलाई को निकलेगी रथ यात्रा