बीजिंग से आई धमकी, युद्ध से नहीं डरता है चीन लेकिन भारत को भुगतने होंगे नतीजे

बीजिंग। चीन की मीडिया की ओर से आए ताजा बयान के बाद लग रहा है कि सिक्किम तनाव को लेकर चीन युद्ध की तैयारी कर रहा है। चीन की मीडिया की ओर से कहा गया है कि चीन युद्ध से नहीं डरता है लेकिन अगर ऐसा हुआ तो फिर भारत को इसके नतीजे झेलने होगे।चीन के सरकारी अखबार ग्‍लोबल टाइम्‍स ने मंगलवार को एक आर्टिकल में कहा है, 'हम युद्ध से नहीं डरते हैं और किसी भी तरह की उग्रता के बाद भारत को सभी मोर्चों पर नतीजे भुगतने होंगे।' ग्‍लोबल टाइम्‍स चीन की सरकार की मुखपत्र माना जाता है। ग्‍लोबल टाइम्‍स में डूओ म्‍यू ने यह बात लिखी है।

संघर्ष के लिए तैयार रहे चीन

संघर्ष के लिए तैयार रहे चीन

उन्‍होंने लिखा है, 'चीन को भविष्‍य में होने वाले संघर्षों के लिए तैयार रहना होगा। चीन लाइन ऑफ एक्‍चुअल कंट्रोल (एलएसी) पर और भी कड़े कदम उठा सकता है। अगर भारत ने कई जगहों पर संघर्ष को आगे बढ़ाया तो फिर चीन के साथ पूरी एलएसी पर इसे नतीजे भुगतने होंगे।'

Recommended Video

    India China Face off: Chinese media says China does not fear from war
    डोकलाम में जारी रहे निर्माण कार्य

    डोकलाम में जारी रहे निर्माण कार्य

    इस आर्टिकल में चीन से एलएसी पर सीमा निर्माण को जारी रखने और सैनिकों की तैनाती को तेज करने के साथ ही डोकलाम में निर्माण कार्य को जारी रखने के लिए कहा गया है। इस आर्टिकल में कहा गया है कि यह सभी किसी भी लोकतांत्रिक देश की ओर से उठाए गए पूरी तरह से कानूनी कदम हैं।

    दोनों पक्ष बरतें संयम

    दोनों पक्ष बरतें संयम

    इस आर्टिकल में चेतावनी दी गई है कि चीन, भारत के साथ किसी भी तरह के सैन्‍य टकराव को नहीं चाहता है लेकिन अगर देश की संप्रभुता के लिए युद्ध की जरूरत पड़ी तो यह उससे भी पीछे नहीं हटेगा। इसके साथ ही चीन खुद को लंबे संषर्ष के लिए भी तैयार कर लेगा। चीनी मीडिया की ओर से आई यह टिप्‍पणी 16 जून से जारी तनाव को और आगे बढ़ाने वाली है।

    इससे पहले युद्धाभ्‍यास की खबर

    इससे पहले युद्धाभ्‍यास की खबर

    कुछ दिनों पहले चीनी मीडिया की ओर से तिब्‍बत क्षेत्र में सेना के युद्धभ्‍यास के कई वीडियोज जारी किए गए थे। इन वीडियोज में एंटी-एयरक्राफ्ट गन जैसे हथियार प्रयोग हुए थे। ग्‍लोबल टाइम्‍स ने कहा है कि इस बार भारत का रवैया चीन की संप्रभुता को चुनौती देने वाला है। जैसे-जैसे संघर्ष बढ़ता है चीन को लंबे समय तक चलने वाले टकराव के लिए तैयार रहना होगा।

    डोकलाम से भारतीय सैनिकों को निकालें बाहर

    डोकलाम से भारतीय सैनिकों को निकालें बाहर

    इस आर्टिकल के मुताबिक चीन के अंदर भी अब ये आवाजें उठने लगी हैं कि भारतीय सैनिकों को तुरंत डोकलाम से निकाल देना चाहिए। वहीं भारत की जनता चीन के साथ युद्ध के लिए बात कर रही है। दोनों पक्षों को संयम बरतना होगा ताकि वर्तमान हालात नियंत्रण से बाहर न होने पाएं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+