पाक को झटका, अपने PM के पाकिस्तान को समर्थन देने वाली खबरों ने चीन ने बनाई दूरी
नई दिल्ली। पाकिस्तान और चीन के आपसी संबंध किसी से छुपे नहीं है। जहां एक ओर दुनियाभर के देशों में जम्मू कश्मीर के उरी कैंप में हुए आतंकी हमलों को लेकर पाकिस्तान को चेतावनी दी जा रही है तो वहीं चीन उसे अपना पक्का दोस्त बता रहा है।

पाक मीडिया के मुताबिक चीनी प्रधानमंत्री ली क्यांग ने पाक पीएम नवाज शरीफ से मुलाकात के दौरान कश्मीर मुद्दे पर उनका समर्थन करने की बात कही, लेकिन चीन ने खुद को इन खबरो से दूर रखा।
चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा कि दोनों के बीच मुलाकात के दौरान द्विपक्षीय संबंधों और अंतरराष्ट्रीय तथा क्षेत्रीय मुद्दों पर बातचीत हुई। आपको बता दें कि इस मुलाकात के बाद चीनी मीडिया ने जो रिपोर्ट छापी उसमें कश्मीर मसले का जिक्र नहीं किया।
चीन के प्रधानमंत्री और नवाज शरीफ के बीच हुई बैठक की कवरेज के दौरान उसमें उरी आतंकवादी हमले से उपजे तनाव और कश्मीर का जिक्र नहीं किया गया। ऐसे में पाकिस्तान को झटका लगना स्वभाविक है।












Click it and Unblock the Notifications