इजराइल-हमास युद्ध में मृतकों की संख्या 700 के करीब पहुंची, 24 घंटे बाद पहली बार चीन ने तोड़ी चुप्पी

इजराइल-हमास संघर्ष के 24 घंटे बीत जाने के बाद पहली बार चीन ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। चीन के विदेश मंत्रालय ने इजराइल में हो रहे हालिया घटनाओं पर चिंता जाहिर की है।

चीन ने रविवार को फिलिस्तीन और इजराइल से शत्रुता को तुरंत समाप्त करने, संयम बरतने और स्थिति को और बिगड़ने से बचाने के लिए नागरिकों की रक्षा के लिए शांत रहने का आह्वान किया।

China calls for immediate ceasefire

चीन ने दोनों पक्षों की ओर से होने वाले हताहतों को लेकर कहा, "हम फिलिस्तीन और इजराइल के बीच तनाव और मौजूदा हिंसा के प्रसार से बहुत चिंतित है। संबंधित पक्षों से शांत रहने, संयम बरतने और नागरिकों की रक्षा के लिए दुश्मनी को तुरंत खत्म करने और स्थिति को और बिगड़ने से रोकने का आह्वान करते हैं।"

चीनी विदेश मंत्रालय ने कहा, अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को इस मामले में ज्यादा तत्परता के साथ काम करना चाहिए। इसके अलावा फिलिस्तीन और इजराइल के बीच शांति वार्ता की शीघ्र बहाली की जानी चाहिए।

चीन ने कहा कि दोनों पक्षों के बीच स्थाई शांति के लिए तरीका खोजा जाना चाहिए। विदेश मंत्रालय ने आगे कहा कि वह इस दिशा में अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ लगातार काम करना जारी रखेगा।

आपको बता दें कि इजराइल और हमास के बीच शनिवार को शुरू हुई जंग दूसरे दिन भी जारी है। इजराइल ने कहा है कि रविवार को जंग में उसके 26 सैनिक मारे गए हैं।

इस बीच गाजा में फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि पिछले 24 घंटों में कम से कम 313 फिलिस्तीनी मारे गए हैं और 1,990 अन्य घायल हुए हैं।

वहीं, इजराइल रक्षा बलों ने कहा कि शनिवार को हमास के हमले के बाद से मारे गए इजराइलियों की संख्या बढ़कर 350 हो गई है।

हमास ने कहा है कि रविवार को उसने दक्षिणी इज़रायली शहर सडेरोट पर 100 रॉकेट दागे हैं। इजराइल की आपातकालीन सेवा, मैगन डेविड एडोम ने कहा कि उनकी टीमें वर्तमान में रॉकेट हमले के बाद गंभीर स्थिति में एक व्यक्ति को उपचार प्रदान कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+