पठानकोट हमले के साजिशकर्ता मौलाना मसूद अजहर का हमदर्द चीन!
न्यूयॉर्क। इस वर्ष जनवरी में भारत के पठानकोट स्थित इंडियन एयरफोर्स के एयरबेस पर हुए आतंकी हमले के साजिशकर्ता जैश-ए-मोहम्मद के कमांडर मौलाना मसूद अजहर को चीन के रूप में अपना एक हमदर्द मिल गया है।

एक ऐसा हमदर्द जो उसे आतंकी नहीं मानता है और न ही यूनाइटेड नेशंस में भारत की ओर से उसे आतंकी घोषित करने वाले प्रस्ताव का समर्थन करता है। मसूद अजहर पर बैन की भारत की कोशिश पर यूनाइटेड नेशंस में चीन ने एक बार फिर रुकावट डाल दी है।
भारत ने की मसूद अजहर को आतंकी घोषित करने की मांग
कुछ घंटे पहले ही चीन ने किया ड्रामा
सूत्रों के मुताबिक गुरुवार को तय समय सीमा से कुछ घंटे पहले चीन ने यूएन की कमेटी से मसूद अजहर पर बैन लगाने के प्रस्ताव को रोकने का अनुरोध किया। यूएन की यह कमेटी मसूद अजहर पर बैन लगाने पर विचार कर रही है।
चीन ने एक बार फिर यूएन की कमेटी से मसूद को बैन किए जाने का विरोध किया। मसूद को बैन करने के लिए भारत ने यूएन से अपील की थी। 15 में से 14 देश थे जो भारत के समर्थन में थे।
अमेरिका भारत के समर्थन में
यूएन कमेटी में अजहर मसूद को बैन करने पर फैसला होना था। कमेटी में शामिल 15 में से 14 देश इसके हक में थे। रिपोर्ट के मुताबिक बैन के समर्थन में अमेरिका, यूके और फ्रांस जैसे देश थे, सिर्फ चीन ने इसका विरोध किया।
यूनाइटेड नेशंस ने वर्ष 2001 में जैश-ए-मोहम्मद पर बैन लगाया था। लेकिन अजहर पर बैन लगाने की भारत की कोशिश कामयाब नहीं हो पा रही है, क्योंकि सिक्योरिटी काउंसिल के पांच स्थायी सदस्य देशों में से एक चीन इसकी मंजूरी नहीं दे रहा है।












Click it and Unblock the Notifications