मुंबई हमले के मास्टरमांडर साजिद मीर को चीन ने फिर बचाया, वैश्विक आतंकी घोषित करने के प्रस्ताव पर UN में लगाया

साजिद मीर (Sajid Mir), पाकिस्तानी-अमेरिकी डबल एजेंट दाऊद गिलानी उर्फ ​​डेविड कोलमैन हेडली (Dawood Gilani alias David Coleman Headley) का हैंडलर था।

एक बार फिर से चीन ने आतंकवाद पर रोक लगाने के प्रयास को लेकर भारत की राह में अड़गा लगाया है।

चीन ने 26/11 के हमलों में वांछित लश्कर के आतंकवादी साजिद मीर को संयुक्त राष्ट्र में ग्लोबल टेररिस्ट की लिस्ट में डालने के भारत और अमेरिका के प्रस्ताव को रोक दिया है।

Sajid Mir global terrorist

पिछले साल भी सितंबर में चीन ने संयुक्त राष्ट्र में साजिद मीर को नामित करने के प्रस्ताव पर अड़ंगा लगाते हुए इसे होल्ड कर दिया था। वहीं अब चीन ने इस प्रस्ताव को रोक दिया है। चीन पहले भी कई पाकिस्तानी आतंकियों को ग्लोबल टेरेरिस्ट घोषित करने से रोकने के लिए वीटो लगा चुका है।

बीते साल पाकिस्तान के आतंकी नेता मौलाना मसूद अजहर के भाई अबुल रऊफ असगर को संयुक्त राष्ट्र की आतंकवादियों की सूची में शामिल कराने के लिए अमेरिका और भारत की ओर से प्रस्ताव लाया गया था जिसका चीन ने विरोध किया था।

साजिद मीर भारत की 'मोस्ट वांटेड' सूची में शामिल हैं। अमेरिका ने मीर पर 50 मिलियन डॉलर का इनाम घोषित कर रखा है। आपको बता दें कि साजिद मीर को इब्राहिम, वासी, खालिद, वाशी, वाशीभाई, भाई अली, अली भाई, मूसा भाई, वसी भाई, वसी इब्राहिम, साजिद मजीद, इब्राहिम शाह जैसे नामों से भी जाना जाता है।

बीते साल जून में पाकिस्तान की आतंकवाद निरोधी अदालत ने साजिद मीर को टेरर फाइनेंसिंग मामले में 15 साल जेल की सजा सुनाई थी। फिलहाल साजिद मीर पाकिस्तान की जेल में कैद है।
साजिद मीर को लेकर पाकिस्तान का रवैया ठीक नहीं रहा है।

पाकिस्तान ने दिसंबर 2021 में यह दावा किया था कि साजिद मीर की मौत हो चुकी है। हालांकि अमेरिका समेत पश्चिमी देशों ने पाकिस्तान की बात पर भरोसा नहीं हुआ था। पश्चिमी देशों ने पाकिस्तान को साजिद मीर की मौत के पुख्ता सबूत पेश करने को कहा था।

उस वक्त पाकिस्तान FATF की ग्रे लिस्ट में शामिल था। इससे निकलने के लिए पाकिस्तान ने फिर अचानक 21 अप्रैल 2022 को साजिद मीर को गिरफ्तार करने का दावा किया। इसके बाद 16 मई 2022 को साजिद मीर को 15 साल कैद की सजा सुनाई गई। इसके बाद से साजिद मीर लाहौर की कोट लखपत जेल में सजा काट रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+