‘घर में घुसकर लोगों को मार रहा भारत...’, PAK के आरोपों का चीन ने किया समर्थन, कही ये बात

पिछले हफ्ते पाकिस्तान ने भारत पर उसकी सरजमीं में घुसकर पाक नागरिकों की हत्या कराने का आरोप लगाया था। अब पाकिस्तान के इन आरोपों का चीन का भी समर्थन मिला है। भारत के इनकार के बावजूद, चीन ने कहा है कि पाकिस्तान का दावा 'ध्यान देने योग्य' है।

पिछले हफ्ते, पाकिस्तान के विदेश सचिव मुहम्मद साइरस सज्जाद काजी ने दावा किया था कि सितंबर 2023 में मुहम्मद रियाज और अक्टूबर 2023 में शाहिद लतीफ की हत्याओं में दो भारतीय एजेंटों के शामिल होने के "विश्वसनीय सबूत" सामने आए हैं।

china-supports-pakistan-allegation-of-india-involvement

भारत ने तुरंत इन आरोपों का खंडन किया और उन्हें "झूठा और दुर्भावनापूर्ण भारत विरोधी प्रचार" कहकर खारिज कर दिया था। लेकिन अब चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा कि 'हम आतंकवाद के खिलाफ दोहरे मानकों का विरोध करते हैं'।

चीनी विदेश मंत्रालय ने कहा है कि बीजिंग आतंकवाद-निरोध पर दोहरे मानकों का विरोध करता है। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, 'मैं इस बात पर जोर देना चाहता हूं कि आतंकवाद मानवता का साझा दुश्मन है।'

चीनी राजनयिक ने कहा, "चीन सभी प्रकार के आतंकवाद से संयुक्त रूप से लड़ने के लिए सभी देशों के बीच आतंकवाद विरोधी सहयोग को मजबूत करने का पक्षधर है।" हालांकि भारत ने अभी तक चीनी बयान पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

आपको बता दें कि कि ये चीन ही है जो आतंकवाद पर दोहरा मापदंड रखता है और पाकिस्तान में बैठे आतंकवादियों पर प्रतिबंध लगाने के प्रयासों पर संयुक्त राष्ट्र में अड़ंगा डालता है।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठकों में ऐसे कितने ही मौके आए हैं, जब चीन ने इन आतंकियों पर प्रतिबंध के प्रस्तावों पर वीटो लगा दिया था। ऐसे में चीन का यह बयान खोखला ही साबित होता है और उसकी हरकतों से मेल नहीं खाता है।

पिछले साल जून में चीन ने पाकिस्तान के लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी साजिद मीर को वैश्विक आतंकवादी घोषित करने के प्रस्ताव पर रोक लगा दी थी। साजिद 2008 में मुंबई में हुए 26/11 हमले का मोस्टवॉन्डेट है।

इससे पहले चीन ने आतंकी मसूद अजहर के भाई अबुल रऊफ असगर और लश्कर-ए-तैयबा के चीफ हाफिज सईद के बेटे तालहा सईद के खिलाफ लाए प्रस्ताव पर रोक लगा दिया था।

चीन ने लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी शाहिद महमूद को भी वैश्विक आतंकी घोषित करने के भारत, अमेरिका के प्रयासों को असफल कर दिया था। अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने दिसंबर 2016 में महमूद को वैश्विक आतंकवादी घोषित किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+