चीन का दुनिया की सबसे लंबी सुरंग बनाकर ब्रह्मपुत्र के पानी को डायवर्ट करने का प्लान

चीन का ब्रह्मपुत्र के पानी को डायवर्ट करने का प्लान, दुनिया की सबसे लंबी सुरंग बनाने की तैयारी

नई दिल्ली। भारत के साथ लगातार किसी ना किसी मुद्दे पर लगातार तनाव के बीत अब चीन एक नई तैयारी कर रहा है। चीन के इस नए प्लान से निश्चित ही भारत को परेशानी हो सकती है। चीन एक सुरंग बनाने की योजना बना रहा है, उसका प्लान ब्रह्मपुत्र के पानी को डायवर्ट करने का भी है।

china army project to divert brahmaputra river water

दुनिया की सबसे लंबी सुरंग

दुनिया की सबसे लंबी सुरंग

टीओआई की खबर के अनुसार, चीन उत्तर-पूर्व चीन में ब्रह्मपुत्र नदी के पानी को शिनजियांग प्रांत के बंजर इलाके में डायवर्ट करने के लिए 1,000 किलोमीटर लंबी सुरंग बनाने की योजना बना रहा है। यह दुनिया की सबसे लंबी सुरंग होगी। चीन का ये नया प्रोजेक्ट दोनों देशों के बीच विवाद की वजह बन सकता है।

चीन ने शुरू की रिहर्सल!

चीन ने शुरू की रिहर्सल!

चीन ने हालांकि इस प्रॉजेक्ट पर अभी काम शुरू नहीं किया है लेकिन चीन में इसके इसके लिए रिहर्सल शुरू कर चुका है। चीन के इंजीनियर इस सुरंग के निर्माण के जरिए उन तकनीकों का परीक्षण कर रहे हैं जिनके जरिए यारलुंग जांग्बो का पानी तिब्बत से शिनजियांग तक के जाया जाएगा। इंजीनियर के हवाले से कहा गया है कि प्रस्तावित सुरंग शिनजियांग के विकास में अहम होगा।

चीन ने कभी खुलकर नहीं स्वीकारा

चीन ने कभी खुलकर नहीं स्वीकारा

चीन के इस नए प्रोजेक्ट के बाद तिब्बत के पठार में नदी का प्रवाह प्रभावित हो सकता है। चीन के ब्रह्मपुत्र को डायवर्ट करने से भारत के उत्तरपूर्वी हिस्से और बांग्लादेश में पानी का प्रवाह बहुत कम होने या फिर बाढ़ आने की आशंका है। 2001 में बड़ा हादसा हो चुका है जब तिब्बत में बांध टूटने से 26 लोगों की मौत हो गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+