VIDEO: भारत के सबसे बड़े 'दुश्मन' ने बिना पायलट उड़ाया हेलीकॉप्टर, जमीन से 6 KM की ऊंचाई पर पहुंचा

भारत का लंबे वक्त से चीन के साथ विवाद चल रहा है, जहां पिछले दो-तीन सालों में चीनी सेना के साथ लद्दाख में कई बार झड़प भी हुई। इसके अलावा कुछ दिनों पहले चीन ने ताइवान के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। अब खबर आ रही है कि भारत और ताइवान से विवाद के बीच चीन ने एक ऐसा हेलीकॉप्टर तैयार कर लिया है, जो बिना पायलट के उड़ान भरेगा। (वीडियो-नीचे)

कई देशों में मची होड़

कई देशों में मची होड़

अभी तक ज्यादातर देशों के पास ड्रोन विमान हैं, जो रेकी करने के साथ हमला कर सकते हैं। ये मानवरहित होते हैं और उन्हें जमीन पर स्थित कंट्रोल सेंटर से ऑपरेट किया जाता है, लेकिन अब अमेरिका, चीन जैसे देशों में मानवरहित हेलीकॉप्टर बनाने की होड़ मची हुई है। कई रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया कि चीन ने मानवरहित हेलीकॉप्टर का सफल परीक्षण भी कर लिया है।

 नौसेना के पोत से होगा ऑपरेट

नौसेना के पोत से होगा ऑपरेट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चीन के ड्रोन हेलीकॉप्टर को एआर -500 सी नाम दिया गया है। एक गुमनाम चीनी सैन्य शोधकर्ता ने ट्विटर पर चेतावनी दी कि चीन ने इस भयानक तकनीक का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। हाल ही में उसने अपनी उड़ान भी सफलतापूर्वक पूरी कर ली। इसे विशेष रूप से नौसैनिक जहाजों के संचालित करने के लिए डिजाइन किया गया है।

कितनी है रफ्तार?

कितनी है रफ्तार?

हेलीकॉप्टर के निर्माता AVIC का दावा है कि एआर-500 सी सफल टेकऑफ और लैडिंग के चरण को पूरा कर लिया है। ये आमतौर पर 5000 मीटर की ऊंचाई पर उड़ान भर सकता है, लेकिन विषम परिस्थितियों में ये 6700 मीटर की ऊंचाई पर उड़ सकता है, जबकि इसकी अधिकतम रफ्तार 170 किमी प्रति घंटे है।

जल्द आएगा लड़ाकू वर्जन

जल्द आएगा लड़ाकू वर्जन

वैसे तो चीनी अधिकारी इस हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल निगरानी और सर्च के लिए करने की बात कह रहे हैं, लेकिन आशंका जताई जा रही कि जल्द ही इसका लड़ाकू वर्जन भी आ जाएगा। इसके अलावा एक इलेक्ट्रॉनिक वर्जन भी लाने की तैयारी की जा रही है।

लेजर गाइडेड मिसाइल दागेगा

लेजर गाइडेड मिसाइल दागेगा

इसकी अन्य खासियतों की बात करें तो ये ड्रोन हेलीकॉप्टर आसानी से बम ले जाकर अपने लक्ष्य पर गिरा सकता है। इसके अलावा ये लेजर गाइडेड मिसाइल भी दाग सकता है। वहीं एक बार टैंक फुल होने पर 5 घंटे तक बिना रुके यात्रा कर सकता है। चीन लंबे वक्त से इस हेलीकॉप्टर पर काम कर रहा है। करीब दो साल पहले चीनी मीडिया ने इसकी एक झलक भी दिखाई थी, जिसका वीडियो अब फिर से वायरल हो रहा है।

अमेरिका कर चुका है टेस्टिंग

अमेरिका कर चुका है टेस्टिंग

आपको बता दें कि इस साल की शुरुआत में अमेरिका ने अपने सबसे हाईटेक हेलीकॉप्टर ब्लैक हॉक को बिना पायलट उड़ाया था। ये उड़ान पूरी तरह से सफल रही। ये नया कारनामा अमेरिकी वायुसेना की डिफेंस एडवांस्ड रिसर्च प्रोजेक्ट्स एजेंसी ने लॉकहीड मार्टिन की सहायक कंपनी सिकोरस्की की मदद से किया। इसमें UH-60A ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर को अलग तरह से मॉडिफाई किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+