साउथ चाइना सी में तनाव: US जंगी जहाज को जवाब देने के लिए चीन ने भेजे फाइटर प्लेन

बीजिंग। साउथ चाइना सी में अमेरिकी जंगी जहाज पहुंचने के बाद चीन ने भी मिलिट्री ड्रिल शुरू कर एक बार फिर इस क्षेत्र में तनाव पैदा कर दिया है। विवादित साउथ चाइना सी के पश्चिमी प्रशांत क्षेत्र में चीन की वायु सेना ने रविवार को मिलिट्री ड्रिल शुरू की है, जिसे युद्ध की तैयारी का सबसे बेहतर अभ्यास बताया जा रहा है। इससे पहले शुक्रवार (23 मार्च) को अमेरिकी डेस्ट्रॉयर चीन के दावे वाले हिस्से में प्रवेश कर गया था, जिसके बाद बीजिंग ने कड़ी आपत्ति व्यक्त की थी। अमेरिका और चीन की वजह से इन दिनों साउथ चाइना सी में नया तनाव पैदा हो रहा है।

साउथ चाइना सी में तनाव: US के बाद अब चीन ने भेजे फाइटर प्लेन

चीनी एयर फोर्स ने कहा है कि साउथ चाइना में जापान द्वीप के निकट उनके एच-6के बॉम्बर्स, सुखोई-30 और सुखोई-35 फाइटर्स ड्रिल के लिए भेजा गया है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, चीनी एयरफोर्स प्रवक्ता शेन जिन्के ने कहा कि यह अभ्यास भविष्य में युद्ध की संभावनाओं को देखते हुए किया जा रहा है।

चीन ने कहा है कि उनके सुखोई और बॉम्बर्स साउथ चाइना सी में उनके हिस्से वाले क्षेत्रों पर ही सैन्य अभ्यास कर रहे हैं। चीन विवादित जापान और ताइवान वाले हिस्सों पर अभ्यास कर रहा है।

इससे पहले विवादित साउथ चीन सी में जहां चीन अपना दावा करता है, वहां अमेरिका जंगी जहाज ने दस्तक देकर महौल को तनावपूर्ण बना दिया है। एक अमेरिकी जंगी जहाज चीन के दावे वाले 12 समुद्री मील में प्रवेश कर चुका है, जिसके बाद चीन ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी।

चीन के नए रक्षा मंत्री ने शुक्रवार को कहा था कि अमेरिका की नेवी डेस्ट्रॉयर ने साउथ चाइना सी में प्रवेश कर उनके देश की संप्रभुता और सुरक्षा को बुरी तरह से नुकसान पहुंचाया है। चीन के रक्षा मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि अमेरिका के इस भड़काऊ कदम का चीनी सेना अपनी पूरी क्षमता से जवाब देगी। चीन ने कहा कि अमेरिका इस प्रकार का कदम उठाकर शांति और सुरक्षा के लिए खतरा बन रहा है।

यह भी पढ़ें: चीन के दावे वाले साउथ चाइना सी में घुसा अमेरिकी डेस्ट्रॉयर, ड्रैगन भड़का

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+