अमेरिका: घर में पार्टी के दौरान हुई गोलीबारी, 13 लोगों को मारी गोली
शिकागो। अमेरिका के शिकागो के दक्षिणी हिस्से के रविवार तड़के एक घर में हुई शूटिंग में कई लोगों को गोली लगने की खबर सामने आ रही है। शिकागो पुलिस के मुताबिक इस गोलीबारी की घटना में 13 लोगों को गोली लगी है, वही चार लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। समाचार और संचार विभाग के उप निदेशक टॉम अहर्न ने ट्वीट किया कि शिकागो पुलिस स्थानीय समयानुसार सुबह 6 बजे गोलीबारी की घटना हुई। पुलिस के अनुसार गोलीबारी की घटना 57 मे स्ट्रीट में हुई।
सभी घायलों की उम्र 16 साल से 48 साल के बीच है। इनमें से 4 लोगों की स्थिति गंभीर है। इनके शरीर पर कई बंदूकों से चली गोलियों के निशान पाए गए हैं।
पुलिस गश्ती दल के अधिकारी फ्रेड वॉलर ने बताया को घटना के वक्त घर में अप्रैल में मारे गए व्यक्ति की याद में पार्टी चल रही थी। पुलिस ने दो हमलवारों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें से एक पास से रिवॉल्वर भी जब्त किया गया है। दूसरा हमलावर घायल है।
VIDEO: जामिया हिंसा के कई वीडियो आए सामने, खुलेंगे उपद्रव के राज