पेरिस में बंधक संकट खत्म, मारे गए आतंकी भाई, 4 बंधकों की भी मौत
पेरिस। पेरिस में बंधक संकट खत्म हो गया है। फ्रांस पुलिस की लगातार कोशिश और ऑपरेशन के बाद गोदाम में छुपे दोनों आतंकियों को मार गिराया गया। वहीं उत्तर पूर्वी पेरिस में सुपरमार्केट में छुपे अश्वेत आतंकवादी को भी मार गिराया गया जबकि कहा जा रहा है कि उसकी महिला साथी भागने में कामयाब रही।
पेरिस के उत्तर पूर्व इलाके में संदिग्ध कार का पीछा करते वक्त कार में मौजूद संदिग्धों ने ये फायरिंग की, जिसके बाद दोनों आतंकियों को मार गिराया गया। दोनों आंतकियों ने फ्रांस की चर्चिच मैगजीन शार्ली हेब्दों में घुसकर 12 लोगों को मौत के घात उतार दिया था।
वहीं सुपरमार्केट में अश्वेत आतंकी को भी मार गिराया गया। इस पूरे ऑपरेशन में 4 बंधकों की भी मौत हो गई, जबकि 10 बंधकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। वहीं इस अश्वेत हमलावर की महिला साथी भागने में कामयाब रही है। पुलिस ने गहन ऑपरेशन चलाकर तीन आतंकियों को मार किया और बंधकों को मुक्त कराया।
आपको बता दें कि दोनों आतंकी एक गोदाम में छिपे हुए थे। ये दोनों एक ग्रॉसरी स्टोर मे छुपे हुए थे। गौरतलब है कि पिछले कई घंटों से पेरिस आतंकियों के हमले से परेशान था। लगातार कई जगहों पर धमाके किए जा रहे थे।