Chandrayaan-3: विक्रम लैंडर, MOX-ISTRAC से संपर्क जारी, ISRO ने कहा- Moon पर चहलकदमी शुरू
चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग के बाद इसरो के साइंटिस्ट्स की टीम लगातार चंद्रयान की गति पर नजर बनाए हुए है। ताजा अपडेट में अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा कि यान ने चांद की सतह पर अपना अभियान शुरू कर दिया है।
Chandrayaan-3 Update: चंद्रयान मिशन को लेकर जारी एक अहम अपडेट में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने कहा है कि अंतरिक्ष यान ने अपने मिशन पर काम करना शुरू कर दिया है। रोवर (Pragyan Rover) और बेंगलुरू के MOX- ISTRAC ने भी इसकी पुष्टि की है। इसरो ने ताजा अपडेट में कहा है कि चंद्रमा की सतर सतह पर खोजी यान के सभी कम्युनिकेशन डिवाइस सही तरीके से काम कर रहे हैं।
चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की लैंडिंग के बाद से लगातार इसरो चंद्रयान की गति को लेकर अपडेट जारी कर रहा है। ताजा अपडेट में कहा गया है कि इसरो के स्पेस स्टेशनों के जरिए मिशन के सभी कम्युनिकेशन डिवाइस से संपर्क जारी है। चंद्रयान ने चंद्रमा की सतर पर चलना शुरू कर दिया है।

चंद्रयान का अपडेट ISTRAC बेंगलुरु के साइंटिस्ट्स और MOX टीम के साइटिस्ट्स ले रहे हैं। दरअसल, ISTRAC केंद्र किसी उपग्रह या अंतरिक्ष यान के साथ रॉकेट के प्रक्षेपण से लेकर उपग्रह को कक्षा में स्थापित करने और उपग्रह के जीवनकाल तक टेलीमेट्री, ट्रैकिंग और कमांड सेवाएं प्रदान करता है। इसका नेटवर्क बेंगलुरु के अलावा लखनऊ, मॉरीशस, श्रीहरिकोटा, पोर्ट ब्लेयर, तिरुवनंतपुरम, ब्रुनेई और बियाक (इंडोनेशिया) और डीप स्पेस नेटवर्क स्टेशनों पर ग्राउंड स्टेशनों से जुड़ा है।
चंद्रयान-3 पर मून पर सॉफ्ट लैंडिंग के दो घंटे और 26 मिनट बाद लैंडर से रोवर भी बाहर आ गया है। दरअसल, रोवर छह पहियों वाला रोबोट है। ये चांद की सतह पर चलेगा। इसके पहियों में अशोक स्तंभ की छाप है। जैसे-जैसे रोवर चांद की सतह पर चलेगा, वैसे-वैसे अशोक स्तंभ की छाप छपती चली जाएगी। रोवर की मिशन लाइफ 1 लूनर डे। बता दें एक दिन पृथ्वी के 14 दिन के बराबर होता है।












Click it and Unblock the Notifications