Chandrayaan-3: ISRO के सफल मिशन ने जीता NASA के पूर्व अधिकारी का दिल, बोले- ये है भारत का टैलेंट
चंद्रमा पर सफल मिशन (Chandrayaan-3) के बाद अब भारत चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला चौथा देश बन चुका है। चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर ने बुधवार को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल सॉफ्ट टचडाउन किया। इसरो के इस बड़े और सफल प्रयास की चर्चा पूरी दुनिया में है। इस बीच नासा ने भी भारत को बधाई दी है। नासा के पूर्व अधिकारी माइक गोल्ड ने कहा कि चंद्रयान-3 की सफलता भारतीय नवाचार, मानव पूंजी और क्षमताओं की जीत है। ये मिशन देश को आगे ले जाएगा। माइक गोल ने आगे कहा कि चंद्रयान की सफलता आश्चर्यजनक है। क्योंकि इस मिशन में भारत ने इसमें सबसे कम संसाधनों का प्रयोग किया है।

चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर ने बुधवार को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल सॉफ्ट टचडाउन किया। इस सफलता के साथ ही भारत उन देशों की सूची में शामिल हो गया है, जिसके पास चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग करने की उलब्धिल है। भारत के मिशन की सफलता पर इसरो के पूर्व अधिकारी माइक गोल ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "चंद्रयान-3 की सफलता आश्चर्यजनक है, जिसमें भारत ने अपेक्षाकृत कम संसाधनों का उपयोग किया है, यह भारतीय नवाचार, मानव पूंजी और क्षमताओं की जीत है जो भारत को और भी आगे ले जाएगी।"
Recommended Video
बता दें कि माइक गोल्ड वर्तमान में अमेरिकी एयरोस्पेस निर्माता और अंतरिक्ष बुनियादी ढांचा कंपनी रेडवायर स्पेस के मुख्य विकास अधिकारी हैं। उन्होंने चंद्रयान सफलता आगे इस बात पर भी निर्भर करेगी कि हम चंद्रमा पर रहने योग जगह खोजने में सफल हो पाएं। इसके लिए चंद्रयान अहम डेटा उपलब्ध कराएगा। उन्होंने कहा कि ये मिशन अपने आप में एक बड़ी सफलता है। रेडवायर अंतरिक्ष मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि नासा और इसरो की सहयोगी परियोजनाएं वर्तमान में पृथ्वी पर केंद्रित हैं।
बता दें कि चंद्रयान-3 अपने 1 चंद्र दिवस या 14 पृथ्वी दिवस के जीवन काल में चंद्रमा पर अपने रिसर्च शुरू करेगा। पेलोड आयनों और इलेक्ट्रॉनों से युक्त विक्रम लैंडर चंद्रमा की तहत पर प्लाज्मा में परिवर्तन, थर्मल क्वालिटी समेत अन्य कई तथ्यों को लेकर डेटा एकत्र करेगा। ये डेटा चंद्रमा के जलवायु, सतह की स्थिति और चांद पर जीवन संभावनाओं को बेहतर तरीके से जानने में मदद करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications