VIDEO: फ्रांस के फीफा वर्ल्ड कप जीतने पर पेरिस की सड़कों पर जश्न

पेरिस। फीफा विश्व कप के रोमांचक फाइनल में दमदार क्रोएशिया को 4-2 से हराकर 20 साल बाद दूसरी बार विश्व चैंपियन बन गया। जीत के बाद ही पूरे फ्रांस में जश्न का माहौल है। लोग पेरिस की सड़कों पर उतर आए हैं। एफिल टॉवर की तरफ जाने वाली सभी सड़कों पर फ्रांस की नीली जर्सी पहने हजारों प्रशंसक नजर आ रहे थे। जिनके हाथों में फ्रांस का राष्ट्रीय ध्वज है। फुटबॉल के दीवाने झूम रहे थे, नाच रहे थे और अपनी टीम की विश्व कप जीत का जश्न मना रहे थे।
फ्रांस ने 20 साल बाद फुटबॉल विश्व कप विजेता का खिताब अपने नाम किया है। फ्रांस की इस जीत का जश्न भारत में भी मनाया जा रहा है। दिल्ली स्थित फ्रांस के दूतावास में फ्रांसिसी जश्न मना रहे हैं। रोशनी के शहर पर फुटबॉल का खुमार सिर चढ़कर बोल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications