नैरोबी मॉल हादसे में पहली बार सामने आईं आतंकियों की सीसीटीवी तस्वीरें

वेस्टगेट शॉपिंग मॉल में पिछले महीने हुए हमले की नई सीसीटीवी कैमरा रिकॉर्डिंग जारी कर लोगों को आतंकियों की घिनौनी करतूत से रुबरु करवाया है। वीडियों में साफ-साफ तौर पर हमलावरों को बेरहमी से लोगों को मारते देखा जा सकता है। इस फुटेज में हमलावर अंधाधुंध गोलियां बरसाते, कभी रुककर फोन पर बात करते और कभी दुआ करते हुए दिख रहे हैं। आतंकवादियों के मॉल में धुसने के बाद भी शुरुआत में लोग हमले से बेख़बर ख़रीदारी करते हुए दिखते हैं, लेकिन आतंकियों के गोलियां बरसाने के बाद लोगों को अहसास हुआ कि अब कुछ बहुत बुरा होने वाला है और फिर मॉल में भगदड़ मच जाता है।
सीएनएन ने ये विडियों फुटेज जारी किया है। हलांकि उन्होंने कहा कि फुटेज जारी करने से पहले उसके सबसे वीभत्स हिस्से हटा दिए। ये सीसीटीवी फुटेज आतंकवादी हमले के पहले दिन का है, जिसमें आवाज तो नहीं है, लेकिन आतंकवादियों के खौफनाक चेहरे साफ-साफ दिखाई दे रहे है। विडियों में आतंकवादी लोगों पर फायरिंग कर रहे है। रिकॉर्डिंग में दिखाई दे रहे चारों बंदूकधारी बेहद निश्चिंत लग रहे हैं और उन्हें सामान रखने के एक स्टोर में बारी-बारी से नमाज़ पढ़ते हुए भी देखा जा सकता है। वहीं कईबार ये लोग फोन पर बात करते दिखाई दे रहे है।
<center><iframe width="100%" height="450" src="//www.youtube.com/embed/kOxFamRRROc" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>












Click it and Unblock the Notifications