'भारत पर परमाणु बम गिराओ', अमेरिका से आई नई धमकी! कौन देख रहा इंडिया को बर्बाद करने का सपना?

बुधवार को अमेरिका के मिनियापोलिस शहर में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक चर्च में प्रार्थना सभा के दौरान स्कूली बच्चों पर ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। इस हमले में दो छात्रों की मौत हो गई। हैरानी की बात यह रही कि शूटर ने अपनी बंदूकों पर 'डोनाल्ड ट्रंप को मार डालो' और 'भारत पर परमाणु बम गिराओ' जैसे भड़काऊ संदेश लिख रखे थे।

23 वर्षीय रॉबिन वेस्टमैन नाम के शूटर ने तीनों हथियारों (एक राइफल, एक शॉटगन और एक पिस्तौल) का इस्तेमाल किया और एनुंसिएशन कैथोलिक स्कूल के चर्च पर दर्जनों राउंड फायरिंग की। वेस्टमैन बाद में पार्किंग में मृत पाया गया, जिसके बारे में अधिकारियों का मानना ​​है कि उसने खुद को गोली मारी थी।

US Catholic school Case

रॉबर्ट से वेस्टमैन बना था शूटर
अदालती रिकॉर्ड बताते हैं कि वेस्टमैन का नाम पहले रॉबर्ट था, लेकिन 2020 में उसने अपना नाम बदलकर वैस्टमैन कर लिया क्योंकि वह अपने आप को महिला मानता था। 'रॉबिन डब्ल्यू' नामक एक यूट्यूब चैनल पर, साइट एडमिनिस्ट्रेटर द्वारा चैनल बंद करने से पहले कम से कम दो वीडियो पोस्ट किए गए थे।

वीडियो में दिखा मैगजीन का जखीरा
लगभग 10 मिनट लंबे और मोबाइल फोन से शूट किए गए एक वीडियो में हथियारों, गोला-बारूद और भरी हुई मैगजीन का जखीरा दिखाया गया था। मैगजीन पर 'डोनाल्ड ट्रंप को मार डालो', 'ट्रंप को अभी मार डालो', 'इजराइल का पतन होना चाहिए', और 'इजराइल को जला दो' लिखा हुआ था। एक हथियार पर 'भारत पर परमाणु बम गिराओ' भी लिखा हुआ था।

मैगजीन पर लिखा, 'तुम्हारा ईश्वर कहां है? और बच्चों के लिए भी लिखा हुआ था। एक अन्य मैगजीन पर पूर्व स्कूल शूटरों के नाम भी लिखे हुए थे और कुछ संदेश सिरिलिक में लिखे हुए थे। एक मौके पर, उस व्यक्ति ने एक छोटी बंदूक भी निकाली और कहा, 'यह मेरे लिए है। अगर मुझे इसकी जरूरत पड़े तो।'

वीडियो में उस व्यक्ति के परिवार को लिखा एक पत्र भी दिखाया गया है, जिसमें गोलीबारी से उनके लिए क्या मायने होंगे, इसके लिए माफी मांगी गई है। शूटर के यूट्यूब चैनल पर मौजूद दूसरा वीडियो करीब 20 मिनट लंबा था। इसमें दो डायरी दिखाई गईं। पहली डायरी 150 से ज्यादा पन्नों की थी और पूरी तरह सिरिलिक भाषा में लिखी हुई थी। दूसरी डायरी 60 से अधिक पन्नों की थी, जिसमें आखिरी एंट्री 21 अगस्त 2025 की थी और वह भी पूरी तरह सिरिलिक में लिखी गई थी।

जनवरी से अब तक की 146वीं गोलीबारी की घटना
अधिकारियों ने बताया कि वेस्टमैन ने हथियार कानूनी रूप से खरीदे थे, उसका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं था और उसने अकेले ही यह हमला किया। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देशभर में शोक स्वरूप अमेरिकी ध्वज को आधा झुकाने का आदेश दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एननसिएशन कैथोलिक स्कूल में हुई यह गोलीबारी इस साल जनवरी से अब तक की 146वीं ऐसी घटना है।

क्यों होती हैं अमेरिका में इतनी स्कूल शूटिंग?
अमेरिका में स्कूल शूटिंग की घटनाएं इसलिए बार-बार होती हैं क्योंकि वहां गन कंट्रोल कानून ढीले हैं और हथियार खरीदना आसान है। मानसिक स्वास्थ्य समस्याएं, सामाजिक अलगाव, बुलिंग और गहरी नाराजगी जैसे कारण भी कई हमलावरों को हिंसा की ओर धकेलते हैं।

कई बार शूटर समाज में अपनी पहचान दर्ज कराने या बदला लेने की मानसिकता से ऐसे हमले करते हैं। एक्सपर्ट मानते हैं कि हथियारों तक आसान पहुंच और आक्रामक संस्कृति (वीडियो गेम्स, सोशल मीडिया, हेट स्पीच) मिलकर इन घटनाओं को और बढ़ावा देती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+