फ्लाइट के उड़ान भरते ही बिल्ली ने किया कुछ ऐसा, यात्रियों की जान बचाने के लिए करवानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

खार्तूम: हवा के बीच में फ्लाइट में उस वक्त हड़ंकप मच गया, जब प्लेन में छिपी हुई एक बिल्ली ने पायलट पर अचानक हमला कर दिया। इस हमले के बाद आपातकालीन लैंडिंग करने के लिए पायलट को मजबूर होना पड़ा। बिल्ली ने कॉकपिट में आश्चर्यजनक रूप से दिखाई देने के बाद कतर की उड़ान को सूडान की राजधानी खार्तूम में एयरपोर्ट पर पायलट ने इमरजेंसी लैंडिंग का फैसला किया।

टेकऑफ के आधे घंटे बाद ही लैंडिंग

टेकऑफ के आधे घंटे बाद ही लैंडिंग

अल-सूडानी न्यूज के अनुसार बुधवार को खार्तूम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से टेकऑफ के लगभग आधे घंटे बाद कॉकपिट चालक दल द्वारा बिल्ली को देखा गया। बिल्ली ने पायलट पर हमला किया। इस दौरान बिल्ली को पकड़ने की सारी कोशिशें नाकाम रही। आखिरकार विमान को चारों ओर मुड़ने और शहर में एक आपातकालीन लैंडिंग करने के लिए मजबूर होना पड़ा, जो कुछ समय पहले ही उड़ा था। जानकारी के मुताबिक टार्को एविएशन के विमान (फ्लाइट संख्या 3T-234) ने सूडान की राजधानी खार्तूम से कतर के लिए उड़ान भरी थी।

बड़ा सवाल कैसे अंदर पहुंची बिल्ली?

बड़ा सवाल कैसे अंदर पहुंची बिल्ली?

हालांकि यह पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हो पाया कि कैसे बिल्ली की फ्लाइट में एंट्री कैसे हुई, लेकिन यह माना जा रहा है कि शायद उसने एक रात पहले वो प्लेन में घुस गई हो। एक यह संदेह ये भी है कि बिल्ली विमान के अंदर नींद ले रही थी, जब प्लेन सफाई के लिए हवाई अड्डे पर खड़ा था। वहीं उड़ान के दौरान उसके अचानक जगने से वो आक्रामक हो गई और पायलट पर हमला करने लगी।

इजराइली एयरलाइन में भी घुसी थी बिल्ली

वहीं टार्को एविएशन ने अभी तक इस घटना पर कोई टिप्पणी नहीं की है। ये पहली घटना नहीं है कि जब बिल्ली प्लेन में घुस गई हो। एक महीने पहले इजराइली एयरलाइन में भी बिल्ली घुस गई थी, जहां उसने फ्लाइट के अंदर काफी नुकसान किया था।

गो एयर में आ गए थे कबूतर

गो एयर में आ गए थे कबूतर

वहीं भारत में ऐसी घटना सामने आ चुकी है। पिछले साल दो कबूतरों ने गो एयर की उड़ान को भी प्रभावित किया था, जो अहमदाबाद से जयपुर के लिए उड़ान भरने वाली थी, जिससे लगभग 30 मिनट की देरी हुई। फ्लाइट के उड़ान भरने से पहले प्लेन में अचानक से छिपे हुए कबूतर बाहर आ गए थे, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था।

(फोटो साभार- איתי בלומנטל Itay Blumental)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+