PoK: मुजफ्फराबाद रैली में इमरान खान के खिलाफ नारेबाजी करने वाले 10 लोगों पर FIR

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर(पीओके) के मुजफ्फराबाद में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की रैली में उनके खिलाफ नारेबाजी करने वाले 10 लोगों के खिलाफ सोमवार को केस दर्ज कर लिया गया। 13 सितंबर को इमरान खान ने भारत के खिलाफ रैली की थी। ये रैली जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाने के भारत सरकार के फैसले के खिलाफ थी।

case registered against Protesters for chanting anti Imran Khan slogans at the Pakistan pm rally in PoK

इस रैली में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। जहां अधिकांश भीड़ पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगा रही थी, वहीं कुछ लोग रैली में इमरान विरोधी नारे लगाने लगे। सोमवार को पाकिस्तान की पुलिस अथॉरिटीज ने विरोध प्रदर्शन में शामिल 10 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। उन पर उन पर राज्य विरोधी और प्रधानमंत्री विरोधी नारे लगाकर एक जनसभा को बाधित करने के प्रयास का आरोप लगाया गया है।

स्थानीय सूत्रों ने कहा कि पाकिस्तान में पुलिस अधिकारियों ने पहले ही मामले में कुछ गिरफ्तारियां की हैं। पाकिस्तान के मुजफ्फराबाद में पीएम इमरान खान की रैली का विरोध जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट के सदस्यों द्वारा किया गया। ये संगठन पाकिस्तान और भारत से आजादी की मांग करता है और नियंत्रण रेखा (एलओसी) को खारिज करता है। 5 अगस्त, 2019 से नियंत्रण रेखा (एलओसी) के उल्लघंन के इस ग्रुप ने कई प्रयास किए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+