23 लाख रुपए की कार पार्किंग फ़ीस!
ब्रिटेन में एक महिला को कार पार्किंग फ़ीस के रूप में 24,5000 पौंड चुकाने को कहा गया है.
ब्रितानी शहर डंडी के शेरिफ़ ने एक महिला को कार पार्किंग फ़ीस के रूप में 24,5000 पौंड यानी तक़रीबन 23 लाख रुपए चुकाने का आदेश दिया है.
कार्ली मैकी ने इसके पहले डंडी के वॉरटरफ्रंट पर बग़ैर अनुमति सैकड़ों बार गाड़ी पार्क की थी और पार्किंग फ़ीस चुकाने से इनकार कर दिया था.
उनका कहना था कि वे उस वक़्त उस मोहल्ले में रहती थीं और वहां बिना फ़ीस गाड़ी खड़ी करने की हक़दार थीं.
कार के बोनट पर अंडा हुआ फ़्राई
व्हीकल कंट्रोल सर्विेसेज़ को 18,500 पौंड चुकाने से साफ़ इनकार करने के बाद कार्ली मैकी ने शेरिफ़ की अदालत में मुक़दमा दायर कर दिया.
शेरिफ़ जॉर्ज-वे ने कहा कि गाड़ी खड़ी करने का शुल्क पूरी तरह वैध है और उन्हें यह चुकाना ही होगा.
उन्होंने कहा कि मैकी ने ख़ुद माना है कि वह गराज के बाहर गाड़ी खड़ी करती थीं.
उन्होंने मैकी के इस तर्क को ख़ारिज कर दिया कि 40 पौंड मासिक भाड़ा देने की वजह से उस जगह उन्हें गाड़ी खड़ी करने का हक था.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)












Click it and Unblock the Notifications