Capitol हिंसा के दौरान भीड़ से सीनेट चैंबर को बचाने वाले पुलिस अफसर को मिली कमला हैरिस की सुरक्षा की कमान
वॉशिंगटन। America में हाल ही में जिस तरह से पूर्व राष्ट्रपति Donald Trump समर्थकों ने हिंसक प्रदर्शन किया था, उस दौरान कैपिटल पुलिस अधिकारी यूगेन गुडमैन ने भीड़ को रोकने के लिए अपनी जान की परवाह नहीं की उग्र प्रदर्शनकारियों को सीनेट चैंबर तक नहीं पहुंचने दिया। अपनी सूझबूझ के चलते यूगेन गुडमैन उग्र प्रदर्शनकारियों की पीछे ढकेलते रहे और उनका ध्यान भटकाने में सफल हुए। अहम बात यह है कि यूगेन गुडमैन एकलौते अश्वेत पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद थे जब सामने श्वेत प्रदर्शनकारियों की भड़ी खड़ी थी। यूगेन को इस अदम्य साहस के लिए पदोन्नति मिली और अब वह दूसरे शीर्ष सिक्योरिटी अधिकारी बन गए हैं।

Recommended Video
अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस की आधिकारिक स्कॉर्ट का गुडमैन हिस्सा बन गए हैं और बुधवार को जब कमला हैरिस शपथ के लिए कैपिटल प्लेटफॉर्म पर जा रही थीं तो गुडमैन ने उन्हें स्कॉर्ट किया। जब यूगेन गुडमैन के नाम का जिक्र किया गया तो मौके पर मौजूद लोगों ने जोरदार तालियों से उनका अभिनंदन किया। बता दें कि गुडमैन का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था जहां वह सीनेट चैंबर पर दरवाजे पर प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश कर रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग उन्हें हीरो बुला रहे हैं। जिस तरह से गुडमैन ने प्रदर्शनकारियो को रोकने की कोशिश की उसकी वजह से सुरक्षा अधिकारियों को सीनेट चैंबर खाली कराने का समय मिल गया और बड़ा हादसा टल गया।
बता दें कि गुडमैन 40 साल के हैं और उनका जन्म साउथ ईस्ट वॉशिंगटन में हुआ था, उन्होंने 2002 से 2006 तक सेना में अपनी सेवाएं दी, उन्हे 101वीं एयरबोर्न डिविजन में इराक में एक साल के लिए तैनात किया गया था। उन्हें इंफैंट्रीमैन बैज जैसे सम्मान से भी नवाजा गया है। जो लोग गुडमैन को जानते हैं उनका कहना है कि जिस तरह से गुडमैन प्रदर्शनकारियों से सीधे टकराने की बजाए उनका ध्यान भटकाने की कोशिश की वह उनके अनुभव की वजह है। वह खुद प्रदर्शनकारियों को दूसरी जगह लेकर जा रहे थे ताकि प्रदर्शनकारी उन्हें बंधक ना बना लें,यह बेहद ही स्मार्ट कदम था।
-
Iran Ceasefire Conditions: 'होर्मुज पर कंट्रोल और मुआवजा’, सीजफायर के लिए ईरान ने रखी 10 शर्तें, फंस गए Trump! -
Iran America War: ईरान की वो मिसाइलें जिसकी मार ने ट्रंप को कराया सरेंडर! दुबई-कतर, सऊदी में मचाया हाहाकार -
US Iran War: कौन रुकवाएगा अमेरिका-ईरान की जंग? भारत, पाकिस्तान या तुर्की? किसे मिलेगा क्रेडिट? -
US Secretary India Visit: युद्ध के बीच 'ट्रंप के वॉर मिनिस्टर' का अचानक भारत दौरा, किन मुद्दों पर चर्चा -
North Korea: इधर सब US-Iran जंग में उलझे रहे, उधर Kim Jong Un ने अमेरिका में घुसा दिए कई जासूस, क्या चुराया? -
Texas Refinery Blast: कैसे हुआ अमेरिका की सबसे बड़ी रिफाइनरी में धमाका? ईरान से जंग के बीच फैला पैनिक!- Video -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच












Click it and Unblock the Notifications