बम की सूचना मिलने के बाद खाली करायी गई अमेरिकी संसद, कई इलाके हुए सील
वॉशिंगटन, अगस्त 19: अमेरिकी संसद भवन कैपिटल हिल की लाइब्रेरी के बाहर गुरुवार को एक ट्रक में जिंदा बम की सूचना मिलने के बाद खाली कराया गया है। इमारत के आसपास के इलाके को खाली कराया गया है। यूनाइटेड स्टेट्स कैपिटल पुलिस एक्टिव बम थ्रेट की जांच कर रही है। एजेंसी ने गुरुवार को एक ट्वीट में कहा कि जांच जारी है और लोगों से इलाके से दूर रहने का आग्रह किया है।

ताजा मिली अपडेट के अनुसार, पुलिस द्वारा आसपास की इमारतों को खाली करा लिया गया है। अमेरिकी संसद भवन की पुलिस ने कहा कि अधिकारी कैपिटॉल के पुस्तकालय के पास संदिग्ध वाहन की जांच कर रहे हैं। यह इमारत संसद भवन और सुप्रीम कोर्ट के पास है। सीनेट और प्रतिनिधि सभा दोनों वर्तमान में छुट्टी पर हैं, लेकिन कर्मचारी कैपिटल कॉम्प्लेक्स में काम कर रहे हैं। जिन्हें सुरक्षित निकाला गया है।
अमेरिकी संसद भवन की पुलिस ने कहा कि अधिकारी संसद के पुस्तकालय के पास संदिग्ध वाहन की जांच कर रहे हैं। यह इमारत संसद भवन एवं उच्चतम न्यायालय के समीप है। कानून प्रवर्तक अधिकारियों ने कहा कि जांचकर्ता मौके पर हैं और यह पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं कि क्या यह उपकरण एक विस्फोटक था?
अधिकारियों के मुताबिक पुलिस ने मौके पर स्नाइपर्स भेजे हैं। पुलिस की गाडिय़ों और बैरिकेड्स से इलाके को बंद कर दिया गया है। व्हाइट हाउस ने कहा कि वह स्थिति की निगरानी कर रहा है और कानून प्रवर्तन उसे इसकी जानकारी दे रहा है। विस्फोटक की जानकारी मिलने के बाद पूरे इलाके को पुलिस की कारों और बैरिकेड्स से ब्लॉक कर दिया गया है। इसके अलावा कई फायर ट्रक और एंबुलेंस भी वहां तैनात किये गये हैं।












Click it and Unblock the Notifications