कनाडा में कोविड-19 वॉरियर्स के सम्मान में उड़ान भरने वाला विमान क्रैश, घर से जाकर टकराया, देखें वीडियो
ओटावा। कनाडा की वायु सेना का एक विमान आवासीय क्षेत्र में क्रैश हो गया है। जिससे एक पायलट की मौत हो गई है। जबकि एक अन्य क्रू मेंबर घायल बताया जा रहा है। ये जेट कनाडा में कोविड-19 के खिलाफ जंग लड़ रहे लोगों को सलाम करने के लिए उड़ाए गए थे। तभी इनमें से एक विमान क्रैश होकर ब्रिटिश कोलंबिया स्थित कम्लूप्स में एक घर से जाकर टकरा गया। विमान जैसे ही क्रैश होकर नीचे की ओर गिरा तभी एक पायलट उसमें से निकलने में कामियाब रहा, जो फिलहाल घायल है। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

कनाडाई स्नोबर्डस जनता के लिए हवा में स्टंट कर रहे थे। बता दें आधिकारिक तौर पर 431 एयर डिमॉन्स्ट्रेशन स्क्वाड्रन के रूप में जाना जाने वाला स्नोबाइबर्स, रॉयल कैनेडियन एयर फोर्स का सैन्य एयरोबेटिक्स या एयर शो फ्लाइट डिमॉन्स्ट्रेशन टीम है। ये घटना रविवार की है। विमान उड़ान भरने के थोड़ी देर बाद ही क्रैश हो गया। मामले में रॉयल कैनेडियन एयर फोर्स ने कहा, हमें ये बताते हुए दुख हो रहा है कि हमने सीएफ स्नोबर्डस टीम की एक सदस्य को खो दिया है और एक अन्य घायल है।
घायल पायलट की स्थिति सामान्य है। सोशल मीडिया पर घटना के वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दो विमान हवा में जैसे ही उड़ान भरते हैं, तभी एक आग पकड़ लेता है और क्रैश हो जाता है। घटना को आंखों से देखने वाली एनीटी ने कहा, एक विमान उड़ता जा रहा था और दूसरा दो हिस्सों में तबदील हो गया, उसमें से धुंआ निकल रहा था और एक आग के गोले जैसा प्रतीत हो रहा था। एक अन्य शख्स ने कहा, मैंने ये देखते ही वहां से भागना शुरू कर दिया। विमान एक घर से जाकर टकरा गया था, लोग आग बुझाने की कोशिश कर रहे थे।
हालांकि एक स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि विमान गली में आकर क्रैश हुआ और एक घर की खिड़की से जाकर टकरा गया। इस घटना की कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। कम्लूप्स शहर पश्चिम तट कनाडाई प्रांत में वैंकूवर के उत्तर-पूर्व में लगभग 200 मील (320 किमी) दूर है। इसकी आबादी 90,000 है।
Dramatic video.
— Living by YYZ. (@livingbyyyz) May 17, 2020
CF SNOW BIRDS crash from airport.
Video appears to show @CFSnowbirds sequence of events with downed plane in mid air.
You can see pilot ejects. #snowbirds #kamloops #CFSnowbirds
pic.twitter.com/6qsCKKAtzb












Click it and Unblock the Notifications