एस जयशंकर और कनाडा की विदेश मंत्री मेलानी जोली की बैठक, द्विपक्षीय मुद्दों पर हुई अहम चर्चा

कनाडा की विदेश मंत्री मेलानी जोली दो दिवसीय भारत यात्रा पर हैं। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने उन्होंने मुलाकात की। दोनों नेताओं ने कई अहम मुद्दों पर चर्चा की।

Melanie Jolie Meets S Jaishankar

Melanie Jolie Meets S Jaishankar: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को उनकी कनाडा समकक्ष मेलानी जोली ने मुलाकात की। दोनों नेताओं की बैठक नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में हुई। जिसमें दोनों की बीच रिश्तों को मजबूत बनाने के अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक बाद कनाडा की विदेश मंत्री मेलानी जोली ने एक बयान में कहा कि इंडो-पैसिफिक को अहम बताया। उन्होंने कहा कि पूरे कनाडा में समृद्धि, आर्थिक विकास और बेहतर भुगतान वाली नौकरियों के अवसर पैदा कर सकता है।

कनाडा की विदेश मंत्री की भारत दौरे से पहले कनाडाई विदेश मंत्रालय के बयान में कहा गया था कि यह यात्रा इंडो-पैसिफिक रणनीति के तहत कनाडा के साथ भारत के संबंधों को मजबूत करने को लेकर होगा। इससे दोनों देशों के लिए विकास और समृद्धि के अवसर बढ़ेंगे। दोनों मंत्री उन क्षेत्रों की पहचान करेंगे जहां कनाडा और भारत के हित होंगे। इसको लेकर दोनों देश देश वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर आगे बढ़ने के लिए सहयोग कर सकते हैं। कनाडा के विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत के पास इस साल जी20 की अध्यक्षता है, ऐसे में ये बैठक अहम है।

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और उनकी कनाडाई समकक्ष मेलानी जोली की बैठक नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में हुई। बता दें कि कनाडा की विदेश मंत्री मेलानी भारत की दो दिवसीय यात्रा पर हैं। बताया जा रहा है कि दोनों विदेश मंत्रियों के बीच वार्ता में द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। वार्ता में दोनों ने चीन की बढ़ती सैन्य ताकत, भारत-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग आदि कई मुद्दो पर चर्चा की। इससे पहले पिछले साल कनाडा इंडो-पैसिफिक के लिए एक व्यापक रणनीति पेश की गई थी।

इससे पहले मंत्री जोली ने विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ दो द्विपक्षीय बैठकें कर चुकी हैं। इस बैठक को लेकर कनाडाई विदेशी मंत्री मेलानी जोली ने कहा, "सीधे शब्दों में कहें तो इंडो-पैसिफिक उदय पूरे कनाडा में समृद्धि, आर्थिक विकास और बेहतर भुगतान वाली नौकरियों के अवसर पैदा कर सकता है। क्लीनटेक से लेकर महत्वपूर्ण खनिजों और शिक्षा कार्यक्रमों तक भारत में इसकी मांग है।" उन्होंने कहा कि कनाड़ा अपने इंडो पैसिफिक संबंधों को मजबूत करने का पूरा प्रयास कर रहा है।

Recommended Video

      Shahbaz Sharif ने Nuclear Power की हेकड़ी दिखा India को कैसे Warn किया ? | Pak PM | वनइंडिया हिंदी

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+