'आपने वैश्विक शक्ति भारत के साथ कनाडा के संबंध खराब कर दिए', संसद में विपक्षी नेता ने लगाई ट्रू़डो की क्लास

India-Canada Row: निज्जर विवाद के बीच भारत-कनाडा के बीच तनाव बढ़ने के बीच, कनाडा के विपक्षी नेता एंड्रयू शीर ने बिना सबूत के भारत के खिलाफ "कंसपिरेसी थ्योरी" उगलने के लिए कनाडाई प्रधान मंत्री जस्टिन ट्रूडो की जमकर क्लास लगाई है।

कनाडाई संसद, जिसे हाउस ऑफ कॉमन्स कहा जाता है, उसके संसदीय सत्र के दौरान, विपक्षी नेता एंड्रयू शीर ने इस बात पर जोर दिया, कि "प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत के साथ कनाडा के संबंधों को गंभीर तौर पर नुकसान पहुंचा दिया है।"

विपक्षी नेता एंड्रयू शीर ने प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो से ऐसे "विचित्र" दावे करने से पहले ठोस सबूत प्रदान करने को कहा है।

Canada’s Oppn Leader demands proof

आपको बता दें, कि 18 सितंबर को कनाडाई प्रधान मंत्री ने यह आरोप लगाकर इंटरनेशनल कम्युनिटी में तहलका मचा दिया था, कि खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की मौत के पीछे भारत सरकार का लिंक हो सकता है और निज्जर की हत्या के पीछे भारतीय एजेंट्स का हाथ हो सकता है।

वहीं, भारत ने ट्रूडो के दावों को "बेतुका" बताते हुए आरोपों का जोरदार खंडन किया। इसके चलते दोनों देशों ने अपने वरिष्ठ राजनयिकों को निष्कासित कर दिया और कनाडा-भारत संबंध करीब करीब खराब हो चुके हैं।

जस्टिन ट्रूडो पर भड़के विपक्षी नेता

कनाडा के विपक्षी नेता शीर ने सदन में ट्रूडो पर निशाना साधते हुए कहा, कि "निराधार और अस्वीकार्य, इस तरह से भारत सरकार ने प्रधान मंत्री के 'विचित्र सिद्धांत' का वर्णन किया है, कि एक दोषी आतंकवादी की मौत में, किसी भी तरह से भारत सरकार का हाथ नहीं है।"

विपक्षी नेता ने संसद में जोर देकर कहा, कि प्रधानमंत्री ट्रूडो की 'अक्षमता' ने दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र और एशिया में उभरती शक्ति के साथ कनाडा के संबंधों को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने ट्रूडो से पूछा, "क्या पीएम आखिरकार सही काम करेंगे और अपनी 'साजिश के सिद्धांत' को लेकर कोई सबूत पेश करेंगे?"

कंजर्वेटिव पार्टी का सतर्क रूख

कनाडा में जारी उथल-पुथल के बीच कई पर्यवेक्षकों का मानना है कि विपक्षी कंजर्वेटिव पार्टी के नेता इस मुद्दे पर सतर्क रुख अपना रहे हैं।

जबकि भारत और कनाडा के बीच संबंध जटिल हैं, कंजर्वेटिव पार्टी, दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के साथ संबंध खराब करना नहीं चाहती है। कंजर्वेटिव पार्टी के पूर्व कर्मचारी शाकिर चैंबर्स ने कनाडाई समाचार आउटलेट सीबीसी न्यूज को बताया, "यहां बहुत सारी बारूदी सुरंगें हैं।"

वहीं, इस हफ्ते की शुरुआत में, कनाडा के विपक्ष के नेता पियरे पोइलिवरे ने कहा कि ट्रूडो की टिप्पणियों ने कनाडा में रहने वाले हिंदुओं के खिलाफ नफरत भरी टिप्पणियों को जन्म दिया है। पोइलिवरे ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, कि "हर कनाडाई बिना किसी डर के जीने और अपने समुदाय में स्वागत महसूस करने का हकदार है।"

उन्होंने कहा, कि "हाल के दिनों में, हमने कनाडा में हिंदुओं को निशाना बनाते हुए घृणित टिप्पणियां देखी हैं। रूढ़िवादी हमारे हिंदू पड़ोसियों और दोस्तों के खिलाफ इन टिप्पणियों की निंदा करते हैं। हिंदुओं ने हमारे देश के हर हिस्से में अमूल्य योगदान दिया है और उनका यहां हमेशा स्वागत किया जाएगा।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+