California shooting: दो लोगों की मौत, एक घायल
कैलिफोर्नियाः अमेरिका के शहर कैलिफोर्निया में फायरिंग में दो लोगों की मौत खबर है। अमेरिकी पुलिस के मुताबिक दक्षिणी कैलिफोर्निया में दोपहर करीब 2.25 बजे (अमेरिकी समयानुसार) फायरिंग की गई। इसमें दो लोगों की मौत हो गई। कहा जा रहा है कि जहां ये फायरिंग की गई वो इमारत दो मंजिल की है और इसमें कई लॉ ऑफिसर रहते हैं। हालांकि पुलिस ने ये साफ नहीं किया है कि इस इमारत में किस तरह के लॉ ऑफिसर रहते हैं। इस घटना के बाद पुलिस ने इस इलाके को घेर लिया है।

अमेरिकी प्रशासन की ओर से जानकारी दी गई है कि SWAT team मौके पर पहुंच चुकी है।अमेरिकी मीडिया के मुताबिक इस फायरिंग में एक व्यक्ति घायल हुआ है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल की हालात स्थिर बनी हुई है। फायरिंग की बात सामने आने के बाद इस पूरे इलाके को खाली करा लिया गया।












Click it and Unblock the Notifications